{"_id":"5933488b4f1c1b7508bddac1","slug":"champions-trophy-probable-team-india-xi-against-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार होने वाले महामुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर पिछले कुछ महीनों से है। आखिरकार दो साल लंबे अंतराल के बाद दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला हो रहा है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साहित होना लाजिमी है। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैच को लेकर गंभीर तो जरूर हैं लेकिन इसे लेकर दबाव की बात वह मुंबई से बर्मिंघम तक कई बार नकार चुके हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी
रोहित शर्मा और शिखर धवन
विराट जो कुछ भी कहें लेकिन टीम इंडिया का संभावित स्वरुप कुछ ऐसा हो सकता है। 2013 में टीम इंडिया को शानदार ओपनिंग देने वाली शिखर धवन और रोहित शर्मा को विराट मौका देंगे। हालांकि रोहित शर्मा टीम के साथ देरी से जुड़े और उन्हें केवल एक अभ्यास मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वह शुरुआती ओवर में ही बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। दूसरी तरफ शिखर आईपीएल के अपने फॉर्म को लेकर आगे चल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अपने बल्ले का जौहर दिखा दिया है।
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी
विराट कोहली
तीसरे नंबर पर विराट खुद बल्लेबाजी करेंगे। विराट भी फॉर्म में हैं उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़कर इस बात का पुख्ता प्रमाण भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी
युवराज सिंह
- फोटो : Es
चौथे नंबर पर एक बार फिर युवराज सिंह खेलते दिखेंगे। वायरल फीवर के कारण युवराज अभ्यास मैच तो नहीं खेल पाए लेकिन फिट होकर अभ्यास में जुटे हैं। ऐसे में उन्हें अनुभव के आधार पर वरीयता मिलेगी। दूसरी तरफ वह कप्तान को स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी मुहैया कराते हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आना तय है। पिछली सीरीज में धोनी को ऊपरी क्रम में भेजने का टीम इंडिया को फायदा मिला था। मोहाली में धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। ऐेसे में अब वह मध्यक्रम को मजबूती देंगे और फिनिशर की भूमिका युवा खिलाड़ी अदा करेंगे।