भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार होने वाले महामुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर पिछले कुछ महीनों से है। आखिरकार दो साल लंबे अंतराल के बाद दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला हो रहा है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साहित होना लाजिमी है। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैच को लेकर गंभीर तो जरूर हैं लेकिन इसे लेकर दबाव की बात वह मुंबई से बर्मिंघम तक कई बार नकार चुके हैं।
विराट ने शनिवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह निश्चित है कि बुमराह, भुवनेश्वर, उमेश और शमी एक साथ नहीं खेलेंगे। ये चारों गेंदबाज फॉर्म में हैं और पिछले कुछ समय से टीम वनडे मैचों में इंडिया की आक्रमण पंक्ति का हिस्सा हैं। इन सभी की अपनी-अपनी खूबी है। इनमें से किसी को भी अश्विन और जडेजा और ऑलराउंडर के रुप में पांड्या के बीच से चुनना मुश्किल है। इन सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके कारण टीम चुनना मुश्किल हो गया है। मैं पिछले पांच-छह दिन से इसी उधेड़-बुन में हूं कि किसे खिलाऊं और किसे नहीं। टीम संतुलित नजर आ रही है यदि मैं हार्दिक को ऑलराउंडर के रूप में चुनता हूं तो केवल चार गेंदबाज चुन पाउंगा। विराट ने आगे कहा, मेरे सामने कई तरह के विकल्प हैं जैसे कि दो स्पिनर-दो तेज गेंदबाज, हार्दिक-एक स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज। लेकिन अंतिम निर्णय हम पिच और परिस्थियों देखकर करेंगे। एक कप्तान के रूप में ऐसा सिरदर्द होना अच्छा है।
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी
विराट जो कुछ भी कहें लेकिन टीम इंडिया का संभावित स्वरुप कुछ ऐसा हो सकता है। 2013 में टीम इंडिया को शानदार ओपनिंग देने वाली शिखर धवन और रोहित शर्मा को विराट मौका देंगे। हालांकि रोहित शर्मा टीम के साथ देरी से जुड़े और उन्हें केवल एक अभ्यास मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वह शुरुआती ओवर में ही बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। दूसरी तरफ शिखर आईपीएल के अपने फॉर्म को लेकर आगे चल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अपने बल्ले का जौहर दिखा दिया है।
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी
तीसरे नंबर पर विराट खुद बल्लेबाजी करेंगे। विराट भी फॉर्म में हैं उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़कर इस बात का पुख्ता प्रमाण भी दे दिया है।
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी
चौथे नंबर पर एक बार फिर युवराज सिंह खेलते दिखेंगे। वायरल फीवर के कारण युवराज अभ्यास मैच तो नहीं खेल पाए लेकिन फिट होकर अभ्यास में जुटे हैं। ऐसे में उन्हें अनुभव के आधार पर वरीयता मिलेगी। दूसरी तरफ वह कप्तान को स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी मुहैया कराते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में खेल सकते हैं ये 11 खिलाड़ी
5 of 11
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आना तय है। पिछली सीरीज में धोनी को ऊपरी क्रम में भेजने का टीम इंडिया को फायदा मिला था। मोहाली में धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। ऐेसे में अब वह मध्यक्रम को मजबूती देंगे और फिनिशर की भूमिका युवा खिलाड़ी अदा करेंगे।