भारत पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले महामुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें लगी हुई हैं। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से राजनीतिक हालात भी अच्छे नहीं हैं। सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। ऐसे में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में होने वाला मुकाबला दोनों देशों के लिए नाक का सवाल है। भले ही दोनों टीमों के खिलाड़ी और कप्तान यह बात कह रहे हों कि यह मैच भी दूसरे मैच जैसा ही है। उनपर या उनकी टीम पर इस मैच को लेकर दबाव नहीं हो तो यह बात हकीकत से मुंह फेरने जैसी है।
चैंपियंस ट्रॉफी: भारत-पाकिस्तान मैचों का अब तक का इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक महा-मुकाबला: आंकड़े बताते हैं किसकी होगी जीत!
अगर दोनों देशों के बीच हुए आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकांश का परिणाम पाकिस्तान के पक्ष में है लेकिन पिछले एक दशक की कहानी कुछ अलग है। दोनों देशों के बीच बटवारा होने के बाद से अबतक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों देशों के बीच अबतक कुल 127 वनडे मैच खेले गए हैं जिनमें से 72 में पाकिस्तान और 51 में भारत विजयी रहा है जबकि 4 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। साल 2000 के बाद दोनों देशों के बीच 49 एकदिवसीय मैच खेले गए। जिनमें से 24 में भारत और 25 में पाकिस्तान विजयी रहा है। 2010 के बाद पिछले सात साल में दोनों के बीच केवल 9 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 6 में भारत और 3 में पाकिस्तान विजयी रहा है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो अधिकांश समय में पाकिस्तान का पलड़ा भारत पर भारी रहा है लेकिन बड़े मौकों पर पाकिस्तान को भारत के सामने मुंह की खानी पड़ी है। विश्वकप में पाकिस्तान आज तक भारत के सामने जीत हासिल नहीं कर सका। चैंपियंस ट्रॉफी ही एकमात्र वैश्विक मंच है जहां पाकिस्तान भारत को मात देने में सफल रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों देशों के बीच तीन मुकाबले हुए हैं जिनमें से 2 में पाकिस्तान और 1 में भारत को जीत हासिल हुई
भारत-पाक महा-मुकाबला: आंकड़े बताते हैं किसकी होगी जीत!
2004 चैंपियंस ट्रॉफी
1998 में चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने के बाद दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत साल 2004 में हुई। इंग्लैंड की मेजबानी में पहली बार आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में बर्मिंघंम के मैदान पर ही हुआ था। लो स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से मात दी थी। भारत, पाकिस्तान और कीनिया को एक ग्रुप में जगह मिली थी। दोनों ही देश कीनिया के खिलाफ अपना-अपना मैच जीत चुके थे। अगले दौर में पहुंचने के लिए दोनों को यह मैच करो या मरो वाला हो गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 73 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। राहुल द्रविड़ के 67 और अजीत आगरकर की 47 रन की पारियों की बदौलत भारत 200 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल हुआ था।
जीत के लिए 201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी बेहद खराब रही। 27 रन के स्कोर पर पाकिस्तान ने प्वाइंट पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इरफान पठान ने ये तीनों विकेट झटके थे। इसके बाद यूसुफ योहाना के 81 और इंजमाम उल हक के 41 रन की पारी की बदौलत मैच वापस पाकिस्तान की तरफ पटल गया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद आखिर में शाहिद अफरीदी ने 12 गेंद में 25 रन की पारी खेलकर मैच को 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत-पाक महा-मुकाबला: आंकड़े बताते हैं किसकी होगी जीत!
2009 चैंपियंस ट्रॉफी
साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन पार्क में दोनों देशों के बीच भिड़ंत हुई थी। इस मुकाबले में शोएब मलिक(128) और मोहम्मद यूसुफ(87) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने भारत को 54 रन से मात दी थी। पाकिस्तान की इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 206 रन जोड़ते हुए टीम को निर्धारित 50 ओवर में 302 रन तक पहुंचाया। इतने बड़े लक्ष्य के सामने भारतीय बल्लेबाजों की एक न चली। गौतम गंभीर (57) और राहुल द्रविड़ (76) की जोड़ी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई कर दी। लेकिन गौतम गंभीर के रन आउट होते ही मैच का पासा पूरी तरह पलट गया। सुरेश रैना ने अंतिम ओवरों में 46 रन की पारी खेलकर जीत की कुछ आस दिलाई लेकिन उनके सईद अजमल का शिकार बनते ही एक बार फिर टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई। भारतीय टीम 45 ओवर में 248 के स्कोर पर ढह गई।
भारत-पाक महा-मुकाबला: आंकड़े बताते हैं किसकी होगी जीत!
2013 चैंपियंस ट्रॉफी
साल 2013 में टीम इंडिया पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराने में सफल हुई। एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में बारिश ने खलल डाला था। धोनी की टीम ने पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार 8 विकेट से मात दी थी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39.4 ओवर में 165 रन पर ढेर कर दिया। भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए। जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। शिखर धवन ने 48 रन की पारी खेली। इसके बाद बारिश ने मैच में दो बार बाधा डाली। बारिश के बाद भारत को 20 ओवर में 102 रन बनाने का लक्ष्य मिला। जिसे कोहली (22) और दिनेश कार्तिक (11) ने हासिल कर लिया।