फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के खिलाफ चौथे वन-डे में श्रीलंका के कप्तान के खेलने पर सस्पेंस!

Wed, 30 Aug 2017 08:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 30 Aug 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
chamara kapugedera doubtful for fourth odi against india
चमारा कपूगेदरा - फोटो : hindustan times

श्रीलंका के कार्यवाहक कप्तान चमारा कपूगेदरा के टीम इंडिया के खिलाफ चौथे वन-डे में खेलने पर सस्पेंस गहरा गया है। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का चौथा वन-डे गुरुवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। कपूगेदरा पीठदर्द की समस्या से जूझ रहे हैं और इसी वजह से उनके खेलने पर संदेह की स्थिति बनी हुई है।

chamara kapugedera doubtful for fourth odi against india
चमारा कपूगेदरा - फोटो : twitter

श्रीलंका के लिए टीम इंडिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज बहुत खराब बीत रही है। उसके कई खिलाड़ी चोटिल हुए। तीसरे वन-डे में दिनेश चंडीमल दाएं हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब उपुल थरंगा के निलंबित होने के कारण श्रीलंका के कप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे चमारा कपूगेदरा के खेलने पर भी सस्पेंस बन गया है।

chamara kapugedera doubtful for fourth odi against india
चमारा कपूगेदरा - फोटो : twitter

कपूगेदरा की स्थिति के बारे में बात करते हुए मैनेजर असंका गुरुसिन्हा ने कहा, 'मैंने फिजियो से बात की है और उन्होंने अभी कपूगेदरा के बाहर होने की संभावना नहीं जताई है। उनका उपचार किया जा रहा है। आज सिर्फ पांच या छह खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग की जबकि अन्य खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया। हमें कोई स्थिति बुधवार की दोपहर अभ्यास सत्र के दौरान स्पष्ट हो सकेगी। अगर कपूगेदरा बुधवार को अभ्यास करने नहीं आते तो निश्चित ही वो चौथे वन-डे में नहीं खेलेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
chamara kapugedera doubtful for fourth odi against india
चमारा कपूगेदरा - फोटो : twitter

इस बीच श्रीलंका का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और टेस्ट के बाद वो वन-डे सीरीज भी हार चुकी है। पांच मैचों की वन-डे सीरीज में श्रीलंका फिलहाल भारत से 0-3 से पीछे है। श्रीलंका के 2019 वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। श्रीलंका को वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिए हर हाल में दो मैच जीतना जरुरी है। ऐसे में उसे सीरीज का चौथा और पांचवां वन-डे अब हर हाल में जीतना होगा।

विज्ञापन
chamara kapugedera doubtful for fourth odi against india
चमारा कपूगेदरा - फोटो : twitter

गौरतलब है कि तीसरे वन-डे में हारने के बाद श्रीलंका के कप्तान कपूगेदरा ने कहा था, 'पिछले दो मैचों में हमारी गेंदबाजी में सुधार हुआ है। वहीं हमें बल्लेबाजी में सुधार करना जरुरी है। अगर हम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे तो निश्चित ही मैच जीतने में सफल रहेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed