फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जामिया मिलिया इस्लामिया से पढ़ें हैं वीरेंद्र सहवाग, खेल जगत की इन हस्तियों का भी रहा है नाता

Tue, 17 Dec 2019 11:06 AM IST
Rajeev Rai राजीव राय, अमर उजाला
राजीव राय, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 17 Dec 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
CAA Virender Sehwag and three other Sportsperson are alumni of Jamia millia islamia university
वीरेंद्र सहवाग और जामिया विवाद - फोटो : ट्विटर

राजधानी दिल्ली का केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर काफी चर्चा में है। नए कानून के विरोध में जामिया इलाके में पुलिस के साथ हुई झड़प और तोड़फोड़ के बाद से विश्वविद्यालय का नाम भी खूब उछाला जा रहा है और बतौर प्रशासन ये कैंपस को बदनाम करने की कोशिश है।  



हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि जामिया ने देश को अलग-अलग क्षेत्रों में एक से बढ़कर एक प्रतिष्ठित लोग दिए हैं जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है और उसे उंचाइयों पर ले गए हैं।  खेल की दुनिया में भी कई खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है और अपने क्षेत्र में झंडे गाड़े हैं, ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं 30 साल से भी पुराने जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के उन खास खिलाड़ियों और उनकी उपलब्धियों पर।

CAA Virender Sehwag and three other Sportsperson are alumni of Jamia millia islamia university
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर

वीरेंद्र सहवाग:
भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दुनियाभर में बतौर ओपनर अपनी छाप छोड़ी। टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरा शतक लगाने वाले एकलौते भारतीय और वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय सहवाग ने विश्व क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। मौजूद समय में कमेंटेटर और मेंटर की भूमिका निभाने वाले सहवाग ने जामिया से ही अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी।

CAA Virender Sehwag and three other Sportsperson are alumni of Jamia millia islamia university
सरप्रीत सिंह - फोटो : ट्विटर

सरप्रीत सिंह:
न्यूजीलैंड में जन्में भारतीय मूल के फुटबॉलर सरप्रीत सिंह बुंडेसलीगा फुटबॉल लीग में खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बन चुके हैं। उन्होंने रविवार, 15 दिसंबर को ही बेयर्न म्यूनिख की तरफ से टूर्नामेंट में डेब्यू किया। मिडफिल्डर सरप्रीत ने जामिया से अपनी पढाई पूरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
CAA Virender Sehwag and three other Sportsperson are alumni of Jamia millia islamia university
गगन अजित सिंह - फोटो : ट्विटर

गगन अजित सिंह:
भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी गगन अजित सिंह ने भी जामिया से पढाई पूरी की थी। भारतीय हॉकी में स्ट्राइकर की भूमिका में रहे गगन ने साल 2000 और 2004 में ओलंपिक में भी भाग लिया था। स्टार हॉकी खिलाड़ी गगन ने भी जामिया से ही अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी।

विज्ञापन
CAA Virender Sehwag and three other Sportsperson are alumni of Jamia millia islamia university
नितिन कुमार डार्ट - फोटो : ट्विटर

नितिन कुमार:
भारत की तरफ से खेलने वाले पेशेवर डार्ट खिलाड़ी नितिन ने कई विश्वस्तरीय टूर्नामेंट में भाग लिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। नितिन ने भी अपनी पढाई जामिया मिलिया से ही पूरी की थी।

इन खिलाड़ियों के अलावा बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, मीडिया एंकर अंजना ओम कश्यप, बरखा दत्त, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी जैसे दिग्गज भी इसी विश्वविद्यालय से निकले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed