फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भुवी ने साथ देकर बदला भारतीय क्रिकेट का इतिहास

Mon, 04 Sep 2017 01:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 04 Sep 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
bumrah and bhuvneshwar kumar becomes first fast bowling pair taking 5 wickets in a match
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो अब तक भारतीय क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ है। यह पहला मौका है जब टीम इंडिया के दो तेज गेंदबाजों ने द्विपक्षीय सीरीज में एक मैच में पांच विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने तीसरे वन-डे में पांच विकेट लेने का कारनामा किया था जबकि भुवनेश्वर कुमार ने रविवार को पांचवें व अंतिम वन-डे में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 42 रन देकर 5 विकेट झटके।

bumrah and bhuvneshwar kumar becomes first fast bowling pair taking 5 wickets in a match
जसप्रीत बुमराह

यही नहीं बुमराह ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वो किसी द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले विश्व के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में कुल 15 विकेट चटकाए, जो 5 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

bumrah and bhuvneshwar kumar becomes first fast bowling pair taking 5 wickets in a match
जसप्रीत बुमराह - फोटो : The Quint

इसके साथ ही बुमराह श्रीलंकाई जमीन पर द्विपक्षीय सीरीज में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने श्रीलंका में द्विपक्षीय सीरीज में 14 विकेट झटके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bumrah and bhuvneshwar kumar becomes first fast bowling pair taking 5 wickets in a match
जसप्रीत बुमराह

बुमराह के मौजूदा सीरीज में प्रदर्शन पर ध्यान दे तो उन्होंने पहले वन-डे में 22 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके बाद पल्लेकेले में खेले गए दूसरे वन-डे में उन्होंने 43 रन देकर 4 विकेट लिए। तीसरा वनडे भी पल्लेकेले में खेला गया और यहां बुमराह ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 27 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके बाद चौथे और पांचवें वनडे में भी बुमराह ने 2-2 विकेट लिए।

विज्ञापन
bumrah and bhuvneshwar kumar becomes first fast bowling pair taking 5 wickets in a match
Bhuvneshwar Kumar

वहीं भुवनेश्वर कुमार को सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में कोई सफलता नहीं मिली। चौथे वन-डे में उनके अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली और फिर उन्होंने दमदार वापसी करते हुए पांचवें वन-डे में पांच विकेट झटके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed