पृथ्वी शॉ की प्रतिभा पर लगातार चर्चा हो रही है और अब इसमें वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का नाम भी जुड़ गया है, जिन्हें मुंबई के इस युवा बल्लेबाज की बल्लेबाजी शैली में 'वीरेंद्र सहवाग' की झलक नजर आती है।
2 of 5
virender sehwag
- फोटो : file photo
सहवाग की तरह पृथ्वी भी गेंद को कट करने में माहिर हैं और उनके शार्ट-आर्म पुल में पूरी तरह से 'नजफगढ़ के नवाब' की छवि नजर आती है। खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक लारा ने युवा पृथ्वी की जमकर तारीफ की।
3 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : Social media
लारा ने स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट डगआउट से कहा, 'पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी शैली में मुझे वीरेंद्र सहवाग की झलक नजर आती है और मुझे लगता है कि उसकी परिपक्वता शानदार है।'
4 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : file photo
लारा ने पिछले साल राजकोट में पदार्पण टेस्ट में पृथ्वी को शतक बनाते हुए देखा था और वह उनसे काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले साल अक्टूबर में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते देखा और उसने काफी रन बनाए। भारतीय सरजमीं पर युवा खिलाड़ी को इतना अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना अच्छा लगता है। वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गया लेकिन दुर्भाग्य से चोट के कारण खेल नहीं पाया।'
5 of 5
ब्रायन लारा
- फोटो : File photo
लारा का मानना है कि पृथ्वी सिर्फ 19 साल का है लेकिन इंडियन टी-20 लीग में दो सत्र खेलकर वह पहले ही सीनियर खिलाड़ी बन चुका है।