फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B’day Spl: ये खिलाड़ी बने ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ की बॉलिंग का शिकार

Wed, 11 Jan 2017 04:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special Rahul Dravid Players Who Were Clinche By Dravid's Bowling
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
टीम इंडिया की वॉल कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट की दुनिया के हर फॉर्मेट में रन बनाए हैं। टेस्ट और वनडे की तकनीक में सबसे कुशल बल्लेबाजों में शुमार द्रविड़ बुधवार को 44 साल के हो गए हैं। द्रविड़ ने क्रिकेट में कुल 24,000 से अधिक रन बनाए हैं। द्रविड़ ने लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग भी की है।

B’day Spl: ये खिलाड़ी बने ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ की बॉलिंग का शिकार

Birthday Special Rahul Dravid Players Who Were Clinche By Dravid's Bowling
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
मगर बहुत ही कम लोग जानते हैं कि राहुल द्रविड़ ने विकेट के पीछे से नहीं, बल्कि विकेट के आगे से भी बल्लेबाजों का शिकार किया है। द्रविड़ ने टीम इंडिया के लिए चुनिंदा मैचों में गेदबाजी भी की है। ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करने वाले द्रविड़ ने टेस्ट और वनडे में कुल 51 ओवर गेंदबाजी की है और वनडे में उनकी इकोनॉमी और औसत युसुफ पठान से भी बेहतर है। आइए जानते हैं द्रविड़ की गेंद पर कौन-कौन से बल्लेबाज हुए हैं आउट:

B’day Spl: ये खिलाड़ी बने ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ की बॉलिंग का शिकार

Birthday Special Rahul Dravid Players Who Were Clinche By Dravid's Bowling
सईद अनवर
सईद अनवर (पाकिस्तान)
साल 1999 में जयपुर में खेले गए वनडे में द्रविड़ ने अपने करियर का पहले शिकार किया। अजहरुद्दीन की कप्तानी में द्रविड़ ने पहली बार बॉल बतौर बॉलर संभाली और पाक टीम के सबसे खतरनाक खिलाड़ी सईद अनवर को शतक बनाने से रोका। अनवर ने 95 रन को शानदार पारी खेली और पाकिस्तान ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 278 रन बनाए। हालांकि भारतीय बल्लेबाज पाक की तेज गेंदबाजी के आगे बेबस दिखा और 135 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

B’day Spl: ये खिलाड़ी बने ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ की बॉलिंग का शिकार

Birthday Special Rahul Dravid Players Who Were Clinche By Dravid's Bowling
गैरी कर्स्टन
गैरी कर्स्टन (साउथ अफ्रीका)
टीम इंडिया के कोच रहे गैरी कर्स्टन भी द्रविड़ का शिकार बने हैं। साल 2000 में कोची वनडे के दौरान कर्स्टन और गिब्स की सलामी जोड़ी तड़ातड़ रन बरसा रही थी। दोनों ने शतक जड़ दिया और भारतीय गेंदबाज उनको आउट नहीं कर पा रहे थे। गांगुली ने लाचारी में गेंद द्रविड़ को गेंद थमाई और द्रविड़ ने शतकवीर कर्स्टन को 115 के स्कोर पर जडेजा के हाथों लपकवा कर टीम को राहत दिलाई। गिब्स ने भी 111 रन की पारी खेली और साउथ अफ्रीका ने 301 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

B’day Spl: ये खिलाड़ी बने ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ की बॉलिंग का शिकार

Birthday Special Rahul Dravid Players Who Were Clinche By Dravid's Bowling
लांस क्लूजनर
लांस क्लूजनर (साउथ अफ्रीका)
कोची वनडे नें ही द्रविड़ ने एक और विकेट लिया था। द्रविड़ ने सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में शुमार लांस क्लूजनर को अपनी ही गेंद लपकपर आउट किया। द्रविड़ की बॉलिंग के चलते क्लूजनर खाता भी न खोल सके। इस मैच में द्रविड़ ने 9 ओवर में 43 रन दिए और 2 विकेट चटकाए और इस मैच में टीम इंडिया के सबसे सफल बॉलर रहे। यह उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। अंत में भारत ने यह मैच 3 विकेट से जीता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed