फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोई है 'रिक्शा' तो कोई 'बच्चा-बाबू'...क्या आप जानते हैं क्रिकेटर्स के ये वाले निक नेम?

Wed, 04 Dec 2019 10:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 04 Dec 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Birthday special of Ajit Agarkar and nick names of World wide cricketers
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर का बुधवार को जन्मदिन है। 4 दिसंबर को 1977 को मुंबई में जन्में अजीत अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेज गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजी के लिए भी पहचाने जाने वाले अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में खुद ही अपना अजीबोगरीब नाम 'बॉम्बे डक' रख लिया था। दरअसल, अगरकर उस दौरान लगातार 7 बार डक (0) पर आउट हुए। 8वें मैच में उन्होंने इस डक रन से पीछा छुड़ाया। मिलिए, इन 10 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से जिनके अजीबोगरीब नाम सुनकर हंस पड़ेंगे आप। किसी का नाम है 'रिक्शा' तो कोई कहलाता है बच्चा-बाबू।

Birthday special of Ajit Agarkar and nick names of World wide cricketers
उमर गुल

पहले मिलिए, इनसे ये हैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमर गुल। पेशावर से ताल्लुक रखने वाले उमर गुल ने खुद का नाम 'पेशावर रिक्शा' रखा है। इन्होंने यह नाम पूर्व पाक गेंदबाज शोएब अख्तर के रावलपिंडी एक्सप्रेस से प्रभावित होकर रखा।

Birthday special of Ajit Agarkar and nick names of World wide cricketers
माइकल होल्डिंग - फोटो : ट्विटर

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने अपना नाम 'विस्प्रिंग डेथ' रखा था। 70-80 दशक के सबसे घातक गेंदबाज होल्डिंग को उस वक्त मौत का सौदागर कहा जाता था। बाउंस और तेज आती गेंदों से कई बल्लेबाज उन्हें खेलने की हिम्मत तक नहीं करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special of Ajit Agarkar and nick names of World wide cricketers
शोएब अख्तर

पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का नाम किसी से छिपा नहीं। इन्हें रावलपिंडी एक्सप्रेस से पुकारा जाता है। शोएब अपने समय के सबसे तेज गति से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज भी रहे हैं।

विज्ञापन
Birthday special of Ajit Agarkar and nick names of World wide cricketers
जॉर्ज हेडली (बाएं) और डॉन ब्रैडमैन (दाएं) - फोटो : ट्विटर

1930 में डेब्यू करने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर जॉर्ज हेडली ने मात्र 22 टेस्ट मैचों में 10 सेंचुरी ठोंकी। उनका उच्चतम स्कोर 270 रन नाबाद है। उनका बल्लेबाजी में औसत 60 से ऊपर रहा। इनकी बल्लेबाजी बेहद ही आक्रामक थी। जिससे विपक्षी गेंदबाज खौफ खाते थे। इन्हें ब्लैक ब्रेडमैन कहा जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed