आईपीएल में बड़ी पारी खेली जाए और इस दौरान उनकी पारी में एक भी छक्का न लगे इस पर विश्वास करना आसान नहीं होता। लेकिन यह सच है और आपको मानना ही पड़ेगा कि कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने 20-20 ओवर के आईपीएल मैच की एक पारी में 70 से ज्यादा का स्कोर किया और एक भी छक्का नहीं लगाया। दिलचस्प यह है कि 9 संस्करणों में 3 बार तो इसी आईपीएल में हुआ है।
एक भी छक्के के बगैर आईपीएल में खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियां
आईपीएल के नौंवें सत्र से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर 2 साल के बैन के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस और गुजरात लायंस नाम की 2 टीमों को इन सालों के लिए लीग में खेलने का मौका दिया गया। बृहस्पतिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में टीम के कप्तान सुरेश रैना ने मैच की सबसे बड़ी पारी खेली और वह भी एक छक्का लगाए बगैर। रैना ही अकेले ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जिन्होंने 70 से ज्यादा की पारी बिना छक्कों के साथ खेली। जानते हैं ऐसे 5 बल्लेबाजों को।
एक भी छक्के के बगैर आईपीएल में खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियां
कोलकाता नाइटराइडर्स के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मोर्ने वॉन विक ने अप्रैल, 2009 में डरबन में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ ऐसी ही बल्लेबाजी की थी। तब उन्होंने 48 गेंदों में 154.16 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की और 11 चौके के साथ 74 रन बनाए, लेकिन इस दौरान एक भी छक्का उनके बल्ले से नहीं निकला। लीग में बगैर एक भी छक्के के 70 से ज्यादा की पारी खेलने वाले वह पहले बल्लेबाज थे। हालांकि यह मैच दिल्ली ने जीता था।
एक भी छक्के के बगैर आईपीएल में खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियां
गुजरात लायंस के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ऐरोन फिंच ने इसी आईपीएल में यह कारनामा किया है। उन्होंने मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में 74 रनों की पारी खेली। 157.44 की स्ट्राइक रेट के साथ खेलते हुए फिंच ने 12 चौके लगाए लेकिन एक भी छक्का उनके बल्ले से इस पारी में नहीं निकला। हालांकि उनकी पारी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही।
एक भी छक्के के बगैर आईपीएल में खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियां
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने गुजरात लायंस के खिलाफ मैच (21 अप्रैल, 2016) में लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 74 रनों की पारी खेली और टीम की जीत तक क्रीज पर टिके रहे। और यह सोचना ही कल्पना से परे है कि उनके बल्ले से एक मैच में 74 रन निकले और एक भी छक्का न हो। पर ऐसा हुआ है जब उन्होंने 48 गेंदों में 154.16 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 9 चौके ही लगा पाए।