{"_id":"586619724f1c1b741aeee0d4","slug":"biggest-controversies-of-year-2016-from-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल 2016 में टीम इंडिया से जुड़े ये विवाद सुर्खियों में छाए रहे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
साल 2016 में टीम इंडिया से जुड़े ये विवाद सुर्खियों में छाए रहे
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2016 क्रिकेट के लिहाज से बेहतरीन साल रहा। लेकिन इस बीच मैदान के बाहर और भीतर कई ऐसी बातें देखने को मिलीं जिसने जेंटलमेन गेम में तनाव भी दिया। वैसे तो इस साल कई विवाद हुए लेकिन कुछ प्रमुख विवादों ने खास हलचल मचाई। तो आइए जानते हैं किन विवादों ने बटोंरी सुर्खियां:
साल 2016 में टीम इंडिया से जुड़े ये विवाद सुर्खियों में छाए रहे
अनुराग ठाकुर
- फोटो : getty
लोढ़ा समिती बनाम बीसीसीआई का विवाद
सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नियुक्त लोढ़ा समिति और बीसीसीआई के बीच तनातनी तो साल 2015 से शुरू हो गई थी। लेकिन साल 2016 में इनके इस विवाद ने बड़ा रूप लिया और इसका हर्जाना बीसीसीआई को बड़े स्तर पर चुकाना पड़ा। लोढ़ा समिति ने कुछ सिफारिशें पेश की थीं ताकि बीसीसीआई के ढांचे में पारदर्शिता लाई जा सके। लेकिन बीसीसीआई लगातार इन सुझावों को लागू करने को लेकर आनाकानी कर रहा था।
बीसीसीआई के इस रवैए से नाराज होकर सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के फंड को फ्रीज कर दिया और इसके बाद इंग्लैंड का भारत दौरा तक खटाई में आ गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर द्वारा बीसीसीआई के प्रेजीडेंट अनुराग ठाकुर पर अवमानना और झूठी गवाही का आरोप लगाया गया। इस दौरान बीसीसीआई को लोढ़ा पैनल और सुप्रीम कोर्ट की अच्छी मार पड़ी। हालांकि, अभी लड़ाई जारी है।

हर्षा भोगले
हर्षा भोगले का विवाद
टी20 विश्व कप 2016 के भारत बनाम बांग्लादेश मैच में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली इस रोमांचक मैच के अंतिम ओवर में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को एक रन से हरा दिया। लेकिन कमेंटेटर हर्षा भोगले ने बांग्लादेश टीम के खेल की जमकर तारीफ की। इसके बाद बॉलीवुड के लीजेंड अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये ज्यादा बेहतर होता अगर पूरे समय हर्षा अपने खिलाड़ियों की ज्यादा तारीफ करते।
इसके बाद हर्षा का कॉन्ट्रेक्ट आईपीएल से खत्म कर दिया गया और उसके बाद वह कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी नजर नहीं आए। क्या ये उसी ट्वीट के कारण हुआ था। हालांकि, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर और प्रणव धनवड़े विवाद
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर का चयन हुबली में खेले गए अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट में पश्चिम क्षेत्र की अंडर-16 टीम में किया गया था। यह चयन ज्यादा सुर्खियों में इसलिए आया क्योंकि एक पारी में 1,000 रन बनाने प्रणव धनावड़े का इस टीम में चयन नहीं हुआ था। प्रणव धनवड़े जैसी उभरती प्रतिभा के न चुने जाने से सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर लोग धनवड़े को आज का एकलव्य बता रहे थे। प्रणव के पिता एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं।
स्कूली क्रिकेट में 1,009 रन की नाबाद पारी खेलकर देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धनावड़े खबरों में छा गए थे। इस पारी के बाद धनावड़े को खुद सचिन तेंदुलकर ने अपने ऑटोग्राफ वाला बल्ला गिफ्ट किया था। इस विवाद को जब बड़े स्तर पर टटोला गया तो पता चला। बाद में खुद प्रनव ने अर्जुन का समर्थन किया और कहा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। यहां तक कि प्रनव के कोच ने भी इस मामले को बकवास करार दिया।

सौरव गांगुली औरअमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन- राष्ट्रगान विवाद
वर्ल्ड कप टी20 2016 में भारत- पाक मैच के पहले अमिताभ बच्चन ने खिलाड़ियों को साथ राष्ट्रगान गाया। मैच के बाद सोशल मीडिया में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमिताभ ने राष्ट्रगान गाने के लिए 4 करोड़ रुपए लिए थे। इस रिपोर्ट पर अमिताभ के कुछ प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी, तो कुछ ने उनके देशप्रेम पर ही उंगली उठा दी। इसके बाद जब इस संबंध में सीएबी से स्पष्टीकरण मांगा गया तो सीएबी के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया की रिपोर्ट को गलत बताया।
गांगुली ने यह भी कहा था कि अमिताभ बच्चन ने इस प्रस्तुति के लिए अपनी फ्लाइट बुकिंग से लेकर होटल आदि के लिए भी अपनी जेब से ही खर्च किए, जो लगभग 30 लाख रुपए था। गांगुली ने यह भी कहा कि उन्होंने बच्चन से पैसे लेने का निवेदन भी किया, लेकिन वह लेने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हुए।