फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: भुवनेश्वर कुमार बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के हैं दीवाने, बीच पर ले जाकर करना चाहते थे डेट

Mon, 05 Feb 2018 08:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar is a big fan of shraddha kapoor, want to date her on beach
भुवनेश्वर कुमार

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सोमवार को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। मेरठ में जन्में भुवनेश्वर कुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी अलग छवि बनाई है। वह स्वाभाव से बेहद शांत हैं, लेकिन एक बार उनके हाथ में गेंद आ जाए तो वह शेर बन जाते हैं, जो बल्लेबाजों का शिकार करने से नहीं चूकता। आइये जानते इस मौके पर भुवनेश्वर कुमार बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस के दीवाने हैं और उन्हें बीच पर ले जाकर डेट करना चाहते थे।

bhuvneshwar kumar is a big fan of shraddha kapoor, want to date her on beach
भुवनेश्वर कुमार

कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के इस स्टार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि यदि उन्हें किसी सुनसान द्वीप पर वक्त बिताने का मौका मिले तो वह किसे साथ ले जाना पसंद करेंगे। 

bhuvneshwar kumar is a big fan of shraddha kapoor, want to date her on beach
श्रद्धा कपूर

इस सवाल के जवाब में भुवनेश्वर ने तीन नाम लिए। पहले जो दो नाम लिए उन्हें सुनकर कोई हैरानी नहीं हुई, लेकिन जब उन्होंने तीसरा नाम लिया तो फैंस इसे सुनकर आश्चर्य में पड़ गए। दरअसल, यह नाम किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का था। इस दौरान पहला नाम उन्होंने पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का लिया और दूसरा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar is a big fan of shraddha kapoor, want to date her on beach
-

श्रद्धा के नाम लेने पर जब उनसे सवाल पूछा गया कि वो उनका नाम क्यों लिया, तो भुवनेश्वर ने कहा कि वह श्रद्धा के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें वो बहुत क्यूट लगती हैं। यही वजह है कि वह सुनसान बीच पर श्रद्धा को डेट करना पसंद करेंगे। मालूम हो कि कुमार अब शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। हाल ही में उनकी नूपुर नागर से शादी हुई है।

विज्ञापन
bhuvneshwar kumar is a big fan of shraddha kapoor, want to date her on beach
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में टीम इंडिया के लिए 21 टेस्ट, 83 वन-डे और 23 टी-20 खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 90 आईपीएल मैच खेले हैं। भुवनेश्वर ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में अब तक कुल 174 विकेट ले चुके हैं साथ ही आईपीएल में उनके नाम 111 विकेट दर्ज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed