{"_id":"6643854cbffee93f9c0e3e1c","slug":"bcci-wants-stephen-fleming-to-replace-dravid-as-team-india-head-coach-laxman-gambhir-and-langer-in-race-ipl-2024-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: टीम इंडिया के हेड कोच के लिए फ्लेमिंग-लक्ष्मण का दावा सबसे मजबूत, गंभीर-लैंगर भी कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: टीम इंडिया के हेड कोच के लिए फ्लेमिंग-लक्ष्मण का दावा सबसे मजबूत, गंभीर-लैंगर भी कर सकते हैं आवेदन
Wed, 15 May 2024 01:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 15 May 2024 01:01 AM IST
सार
वीवीएस लक्ष्मण, गौतम गंभीर और जस्टिन लैंगर जैसे क्रिकेटर इस पद पर आवेदन कर सकते हैं। अगर लक्ष्मण आवेदन करते हैं तो वह सबसे बड़े दावेदार होंगे। 49 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीते तीन वर्षों से एनसीए की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम का नया कोच कौन होगा?
- फोटो : IPL/BCCI/PTI
भारतीय टीम के मुख्य कोच के लिए राहुल द्रविड़ अगर दोबारा आवेदन नहीं करते हैं तो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के हेड और दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण उनके सबसे बेहतर विकल्प के रूप में दिखाए दे रहे हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह साफ कर चुके हैं कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। मुख्य कोच पद पर बने रहने के लिए उन्हें भी आवेदन करना होगा। बीसीसीआई ने आवेदन के लिए 27 मई अंतिम तिथि निर्धारित की है।
लक्ष्मण और सूर्यकुमार
- फोटो : IPL/BCCI
भारतीय टीम से जुड़े रह चुके हैं लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण, गौतम गंभीर और जस्टिन लैंगर जैसे क्रिकेटर इस पद पर आवेदन कर सकते हैं। अगर लक्ष्मण आवेदन करते हैं तो वह सबसे बड़े दावेदार होंगे। 49 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीते तीन वर्षों से एनसीए की कमान संभाल रहे हैं। भारत ए और अंडर-19 टीम भी उन्हीं की निगरानी से गुजरती हैं। द्रविड़ की गैरमौजूदगी में वह भारतीय टीम के कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम हांगझोऊ एशियाई खेलों में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आयरलैंड दौरे पर भी वह कोच थे।

स्टीफन फ्लेमिंग
- फोटो : IPL/BCCI
बीसीसीआई चाहता है- फ्लेमिंग बनें कोच
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई चाहता है कि न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के मुख्य कोच बनें। यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्लेमिंग इस पद के लिए आवेदन करते हैं या नहीं क्योंकि इसके लिए उन्हें एक साल में 10 महीने तक टीम के साथ रहना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लेमिंग जो 2009 से चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रहे हैं, उन्हें द्रविड़ की जगह लेने के लिए एक सही उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय टीम में आगे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और फ्लेमिंग के पास स्थिति को संभालने का अनुभव है। सीएसके में उनका प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड भी उनके पक्ष में काम करने की संभावना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले ही चर्चा हो चुकी है, लेकिन फ्लेमिंग ने सीएसके छोड़ने के अपने इरादे के बारे में कुछ नहीं कहा है। सीएसके की फ्रेंचाइजी 51 वर्षीय फ्लेमिंग के अनुबंध को बढ़ाना चाहती है। चेन्नई के अलावा फ्लेमिंग दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में जॉबर्ग सुपर किंग्स और मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स के कोच भी हैं। ये दोनों टीमें सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी का ही हिस्सा हैं। इसके अलावा फ्लेमिंग ने चार सीजन तक बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स को कोचिंग दी थी। फ्लेमिंग द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के मुख्य कोच भी हैं।
फ्लेमिंग इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले कोच हैं। उन्होंने दिखाया है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सफलता हासिल करने के लिए निरंतरता की जरूरत होती है। उनके पास सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से अच्छा करवाने की क्षमता है और शिवम दुबे इसका आदर्श उदाहरण हैं।

गंभीर और लैंगर
- फोटो : IPL/BCCI
गंभीर-लैंगर हैं अच्छे रणनीतिकार
गंभीर केकेआर और लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ बेहतरीन रणनीतिकार के रूप में उभरे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में केकेआर को दो बार चैंपियन बनाया, बीते दो सत्र में वह लखनऊ को प्लेऑफ तक ले गए। गंभीर का प्रबंधन कौशल शानदार रहा है। जस्टिन लैंगर अच्छे रणनीतिकार होने के साथ कड़े अनुशासन में रहने वाले कोच हैं। लैंगर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भारतीय टीम का कोच बनने पर विचार करने में कोई गुरेज नहीं है, लेकिन भारत का कोच बनना मानसिक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।