फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BCCI ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का इस्तीफा मांगा!

Sat, 29 Jul 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 29 Jul 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
bcci urges virat kohli to resign from his ongc job
विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट में हितों का टकराव ऐसा मामला है, जिसने क्रिकेटरों को लंबे समय से परेशान किया है। भारतीय टीम के दिग्गज जैसे सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली इसके शिकार रहे हैं और अब विराट कोहली समेत कुछ अन्य क्रिकेटर्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।

bcci urges virat kohli to resign from his ongc job
कुंबले पर कोहने का बयान - फोटो : SELF

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को ओएनजीसी के मैनेजर पद से इस्तीफा देने का आग्रह किया है। दिल्ली के कई खिलाड़ियों को ओएनजीसी ने मानद पदों पर जगह दी है, जिसमें गौतम गंभीर, वीरेंदर सहवाग और इशांत शर्मा भी शामिल हैं। ये तीनों किसी पब्लिक सेक्टर फर्म से जुड़े हुए हैं।

bcci urges virat kohli to resign from his ongc job
विराट कोहली - फोटो : SELF

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकीय समिति (सीओए) ने बोर्ड को स्पष्ट कर दिया है कि कोई क्रिकेटर किसी सरकारी या पब्लिक सेक्टर कंपनी में पद नहीं ले सकता है। इसका कारण है कि इसकी वजह से हितों के टकराव का मामला सामने नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bcci urges virat kohli to resign from his ongc job
विराट कोहली - फोटो : YouTube

विराट कोहली ने कई स्थानीय टूर्नामेंट्स में ओएनजीसी का प्रतिनिधित्व किया है। कप्तान के साथ बीसीसीआई ने अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और करीब 100 अन्य भारतीय क्रिकेटरों को सख्त चेतावनी दी है। अब इस मामले पर नई दिल्ली में होने वाली अगली एसजीएम में विचार किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यह बैठक का सबसे विवादास्पद मुद्दा हो सकता है।

विज्ञापन
bcci urges virat kohli to resign from his ongc job
विराट कोहली - फोटो : Twitter

एक बीसीसीआई अधिकारी ने खुलासा किया है कि अगली एसजीएम में इस मामले पर विचार किया जाएगा। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, लेकिन ऐसे अन्य कई मुद्दे हैं, जिन पर हितो के टकराव का मामला सामने आ सकता है। उन्होंने आगे कहा, 'खिलाड़ियों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा-निर्देश को देखते हुए हमारे पास भी इस सुप्रीम कोर्ट को जवाब देने का विकल्प होगा।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed