{"_id":"597c4c994f1c1bee778b45db","slug":"tata-nexon-vs-maruti-brezza-new-battel-in-subcompact-suv-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मारुति ब्रेजा Vs टाटा नेक्सन: सबकॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में छिड़ी नई जंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति ब्रेजा Vs टाटा नेक्सन: सबकॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में छिड़ी नई जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जल्द ही भारतीय सबकॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में एक नई जंग छिड़ने वाली है। टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन को लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। पहली बार नेक्सन को 2014 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था, तब से लोग इस एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने इस गाड़ी का पहला प्रोडक्सन पूरा कर लिया है। इस त्योहारों के सीजन में कंपनी कार को लॉन्च करने वाली है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति की विटारा ब्रेजा से होगा। तो आइए नजर डालते हैं दोनों ही खूबियों पर...
2 of 5
tata
टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा दोनों ही गाड़ियां 4-मीटर रेंज में आती हैं, लेकिन ब्रेजा नेक्सन से 1 एमएम लंबी और 33 एमएम ऊंची भी है। वहीं नेक्सन में आपको बेहतर और ज्यादा 209एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
3 of 5
इंटीरियर की बात करें तो दोनों ही कार में आपको ब्लैक कैबिन मिलता है, जो कार को स्पोर्टी लुक देता है। टाटा ने नेक्सन में एक कदम आगे बढ़ाते हुए ग्रे प्लास्टिक कैडिंग का इस्तेमाल किया है। वहीं कार के सेंटर कंसोल को ग्लॉसी ब्लैक कलर दिया गया है, जो कार के इंटीरियर के साथ काफी शानदार लगता है। दोनों कारों में आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ मिलता है। इसके साथ ही आपको नेविगेशन, ब्लुटूथ, एयूएक्स और यूएसबी कनेक्टिविटी भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंजन की बात करें तो टाटा नेक्सन में आपको 1.5 लीटर का चार सिलेंडर वाला डीजल इंजन मिलता है। जो कार को 108 बीएचपी की ताकत और 260 एनएम का अधिकत्म टॉर्क प्रदान करता है। इसके साथ ही कार में आपको 6-स्पीड वाला मैन्यूअल ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं मारुति की विटारा ब्रेजा की बात करें तो उसमें आपको 1.3 लीटर का चार सिलेंडर वाला डीडीआईएस डीजल इंजन मिलता है। जो कार को 89बीएचपी की शक्ति और 200 एनएम का टॉर्क देता है। इसके साथ आपको 5 स्पीड वाला ट्रांसमिशन मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
कार की सेफ्टी की बात करें तो दोनों ही कारों में फ्रंट एयरबैग और एबीएस मिलता है। सुरक्षा के लहजे से दोनों ही गाड़ियां प्रस्तावित मापदंड को पूरा करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।