{"_id":"598c035e4f1c1ba9248b47c1","slug":"bcci-to-approach-kerala-high-court-against-its-order-on-sreesanth-over-spot-fixing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीसंत अभी क्रिकेट खेल नहीं पाएंगे, बैन मसले पर बीसीसीआई केरल हाईकोर्ट जाएगी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीसंत अभी क्रिकेट खेल नहीं पाएंगे, बैन मसले पर बीसीसीआई केरल हाईकोर्ट जाएगी
Thu, 10 Aug 2017 12:42 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एस श्रीसंत
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केरल हाईकोर्ट ने क्रिकेटर एस.श्रीसंत पर लगा बीसीसीआई का बैन भले ही हटा दिया हो लेकिन अभी उनकी राह की मुश्किल कम नहीं हुई है। बीसीसीआई ने अब स्पॉट फिक्सिंग के मसले में केरल हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है। केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में श्रीसंत पर बीसीसीआई के बैन को हटा दिया है। आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में बीसीसीआई ने क्रिकेटर पर आजीवन प्रतिबंध लगाया था। अंतिम टी-20 मैच श्रीसंत ने साल 2008 में खेला था। केरल के इस क्रिकेटर ने अंतिम एकदिवसीय मैच और टेस्ट मैच 2011 में खेला था।
श्रीसंत केरल हाई कोर्ट के फैसले के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेलने वाले थे
2 of 6
एस श्रीसंत
बीसीसीआई के इस फैसले के बाद श्रीसंत को झटका लग सकता है। श्रीसंत केरल हाई कोर्ट के फैसले के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेलने वाले थे। ऐसा करके वह दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में चयन के लिए अपना दावा भी ठोंक सकते थे। 34 साल के इस क्रिकेटर ने अपने कैरियर में 27 टेस्ट, 53 एक दिवसीय और 10 टी-20 मैच खेले हैं। श्रीसंत को 2007 का विश्व कप टी-20 फाइनल और 2011 का विश्व कप फाइनल खेलने का मौका भी मिला था।
श्रीसंत ने आजीवन प्रतिबंध हटाने के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था
3 of 6
एस श्रीसंत
श्रीसंत ने खुद पर से आजीवन प्रतिबंध हटाने के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। श्रीसंत की याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने इससे पहले बीसीसीआई को नोटिस भेजा था। हाल ही में उसने पिछली अदालती कार्यवाही का हवाला देते हुए श्रीसंत से बैन हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एस श्रीसंत और अजीत चंदीला और अंकित चवाण पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे
4 of 6
sreesanth
- फोटो : pti
आपको बता दें कि साल 2013 में आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और उनके दो अन्य साथियों अजीत चंदीला और अंकित चवाण पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे। श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चवाण को हिरासत में लिया गया था। इन सभी को IPLके दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में बीसीसीआई ने दोषी पाया था।
विज्ञापन
बोर्ड की जांच में सभी आरोप सही पाए गए
5 of 6
एस श्रीसंत
बोर्ड की जांच में सभी आरोप सही पाए गए और श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि, 2015 में दिल्ली की अदालत ने श्रीसंत को सबूत को अभाव में ‘मकोका’ एक्ट के तहत स्पॉटफिक्सिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।