{"_id":"5923f2694f1c1b2d2c536ecc","slug":"bcci-calls-emergency-meeting-after-manchester-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनचेस्टर में धमाके के बाद बीसीसीआई ने बुलाई आपातकालीन बैठक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैनचेस्टर में धमाके के बाद बीसीसीआई ने बुलाई आपातकालीन बैठक
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Tue, 23 May 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के मैनचेस्टर में हुए आत्मघाती धमाके के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। यह धमाका सोमवार को सिंगर एरियाना ग्रांड के कॉन्सर्ट के दौरान हुआ था। गौरतलब है कि इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 1 जूस से इंग्लैंड में ही खेली जानी है। मैनचेस्टर की स्थानीय पुलिस के अनुसार इस धमाके में 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 50 लोग घायल हुए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए डिफेंडिंग चैंपियन भारत 24 मई को इंग्लैंड रवाना होने वाली है। ऐसे में बीसीसीआई खिलाड़ियों और पूरे स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है। बोर्ड मुख्यालय में होने वाली इस मीटिंग में टीम प्रबंधक के साथ लोजिस्टिक्स प्रबंधक भी शामिल होंगे। इस मीटिंग में भारत के पूरे कार्यक्रम पर गौर किया जाएगा। इसमें टीम के शेड्यूल के अलावा प्रैक्टिस मैच का शैड्यूल, ट्रेनिंग सत्र और होटल से स्टेडियम के सफर पर गौर किया जाएगा।
बता दें कि भारत को अपने पहले अभ्यास मैच में 28 मई को न्यूजीलैंड से और 30 मई को बांग्लादेश से भिड़ना है। दोनों ही मैच लंदन में खेले जाएंगे, जो मैनचेस्टर से ज्यादा दूर नहीं है। भारत का पहला मैच 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में होगा।