दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम का एरियल व्यू साझा किया। एक लाख 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े और आधुनिक सुविधाओं से लैस इस क्रिकेट स्टेडियम में 24 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साथ मिलकर एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।
आसमान से कुछ ऐसा दिखा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, मोटेरा से जुड़े हैं कई यादगार लम्हें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 19 Feb 2020 03:48 PM IST
सार
- 1982 में बना था पुराना मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम
- 2015 में तोड़ने के बाद 2017 में शुरू हुआ निर्माण कार्य
- 700 करोड़ की लागत से बना सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम
- 53000 से बढ़कर 1.15 लाख हुई बैठने की क्षमता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन