फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL के आयोजन में BCCI कर सकती है कुछ बदलाव, लेकिन शाहरुख की टीम KKR ने दे दी हिदायत

Thu, 11 Jun 2020 08:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 11 Jun 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
BCCI may make some changes in the conduct of IPL, but Shah Rukh's team KKR gave instructions
शाहरुख़ खान और वेंकी मैसूर - फोटो : social media

कोरोना के खतरे को देखते हुए अभी तक खेल पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाए हैं। हालांकि धीरे-धीरे कुछ बदलावों के साथ अलग-अलग जगहों पर छोटे-छोटे टूर्नामेंटों को दोबारा से करवाने की तैयारी चल रही है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसी चर्चित लीग के दोबारा शुरू होने पर अभी बात नहीं बन पाई है।

BCCI may make some changes in the conduct of IPL, but Shah Rukh's team KKR gave instructions
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई भी इस मामले में टूर्नामेंट को करवाने के प्रयास में जुटी है हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं है। इस बीच आईपीएल की एक फ्रैंचाइज़ी कोलकाता नाईट राइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने कहा, 'कोरोना वायरस से प्रभावित कैलेंडर में जगह बनाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के प्रारूप में किसी भी तरह की ‘छेड़छाड़’ उन्हें स्वीकार्य नहीं होगी। 

BCCI may make some changes in the conduct of IPL, but Shah Rukh's team KKR gave instructions
आईपीएल - फोटो : IPL twitter

मैसूर ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सभी फ्रेंचाइजी चाहती हैं कि यह टूर्नामेंट अपने पूर्ण स्वरूप में आयोजित हो। कोविड-19 महामारी के चलते मार्च में लगे लॉकडाउन के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब भी चीजें स्पष्ट नहीं हैं कि इसे इस साल आयोजित किया जाएगा या नहीं, लेकिन टी-20 विश्व कप के आयोजन को लेकर चल रही अनिश्चितता के कारण अक्टूबर-नवंबर में एक विंडो बनने की संभावना लग रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI may make some changes in the conduct of IPL, but Shah Rukh's team KKR gave instructions
वेंकी मैसूर - फोटो : social media

मैसूर ने वर्चुअल प्रेस कांफेंस में कहा, ‘एक चीज जो मैं महसूस करता हूं और हम इस बारे में काफी शिद्दत से महसूस करते हैं कि हमें आईपीएल के प्रारूप में कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।' उन्होंने पश्चिम बंगाल में अम्फान और कोविड-19 राहत कार्य के लिए केकेआर सहायता वाहन लांच करने के मौके पर कहा, ‘इसका प्रारूप काफी विशेष है। मुझे लगता है कि सभी का विचार यही है कि हमें यह टूर्नामेंट पूर्ण प्रारूप में आयोजित करना चाहिए। इसमें उतने ही संख्या के मैच होने चाहिए और सभी खिलाड़ी इसका हिस्सा बनने चाहिए।'

विज्ञापन
BCCI may make some changes in the conduct of IPL, but Shah Rukh's team KKR gave instructions
ipl 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि ऐसे भी सुझाव आ रहे हैं कि आईपीएल को विदेशी खिलाड़ियों के बिना आयोजित किया जा सकता है क्योंकि कई देशों ने यात्रा संबंधित पाबंदियां लगाई हुई हैं और इसके मैचों की संख्या कम कर दी जाए ताकि यह छोटी विंडो में पूरा हो जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed