फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: अमेरिकी स्पोर्ट्स लीग से प्रेरणा लेकर BCCI ने विश्व विजेता टीम को दिया खास तोहफा, वीडियो जीत लेगा दिल

Fri, 07 Feb 2025 08:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Feb 2025 08:45 PM IST
सार

नमन अवॉर्ड्स के दौरान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को बोर्ड की तरफ से खास तोहफा भेंट किया गया।

विज्ञापन
BCCI goes NBA NFL way with Champions ring for Indias T20 World Cup 2024 winners see video
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
पिछले साल खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता था। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई थी। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस ऐतिहासिक जीत को यादगार बनाने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को खास तोहफा दिया है।
BCCI goes NBA NFL way with Champions ring for Indias T20 World Cup 2024 winners see video
टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI
बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को दिया यादगार तोहफा
हाल ही में बीसीसीआई की तरफ से नमन अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इस दौरान बोर्ड ने भारतीय खिलाड़ियों की टी20 विश्व कप 2024 की जीत को यादगार बनाते हुए टीम के सदस्यों को खास अगूंठी तोहफे में दी जो सोने और हीरे से बनी है। इस अंगूठी की खासियत है कि इसमें अशोक चक्र बना हुआ है और शीर्ष पर खिलाड़ियों का नाम उनके जर्सी नंबर के साथ अंकित है। 
BCCI goes NBA NFL way with Champions ring for Indias T20 World Cup 2024 winners see video
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
बीसीसीआई ने साझा की वीडियो
नमन अवॉर्ड्स के दौरान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को बोर्ड की तरफ से खास तोहफा भेंट किया गया। बीसीसीआई ने शुक्रवार को इसकी वीडियो साझा करते हुए लिखा- टीम इंडिया को टी20 विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन के सम्मान में चैंपियंस रिंग भेंट की गई। हीरे भले ही हमेशा के लिए हों, लेकिन यह जीत निश्चित रूप से एक अरब दिलों में अमर हो गई है। ये यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI goes NBA NFL way with Champions ring for Indias T20 World Cup 2024 winners see video
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
अमेरिकी खेल लीग से मिली प्रेरणा
खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंगूठी भेंट करने का रिवाज अमेरिकी खेल लीग से शुरू हुआ है। एनबीए अपने विजेता को अंगूठी देकर सम्मानित करता है और यह एक परंपरा रही है जो 1947 में पहले एनबीए फाइनल के बाद से चली आ रही है। एनएफएल में  प्रत्येक सीजन में सुपर बाउल विजेताओं को अंगूठी भेंट की जाती है। मेजर लीग बेसबॉल इस पुरस्कार का उपयोग करने वाली पहली लीग थी और यह एक परंपरा है जो अमेरिका में जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed