Ajab-Gajab News: दुनिया में आए दिन कई ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। अब एक नदी का पानी अचानक खून जैसा लाल हो गया है, जिससे वैज्ञानिक भी हैरान हैं। अब सवाल है कि आखिर नदी का पानी अचानक लाल क्यों हो गया है? इस लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि प्रदूषण की वजह से नदी का पानी खून की तरह लाल हो गया है। दरअसल, यह पूरा मामला अर्जेंटीना का है। यह नदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के बाहरी इलाके सारंडी में बहती है, जिसका नाम रियो डी ला प्लाटा है।
Ajab-Gajab: यहां पर अचानक नदी का पानी हो गया लाल, खौफ में लोग, आखिर इसके पीछे की क्या है वजह
Ajab-Gajab News: दुनिया में आए दिन कई ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। अब एक नदी का पानी अचानक खून जैसा लाल हो गया है, जिससे वैज्ञानिक भी हैरान हैं। अब सवाल है कि आखिर नदी का पानी अचानक लाल क्यों हो गया है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी लाल होने की क्या है वजह?
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक इकोलॉजिकल रिजर्व के पास तस्वीरों और वीडियो में असामान्य रंग का पानी नदी में गिरता दिख रहा है। नदी के पानी का रंग खून की तरह लाल होने के बाद स्थानीय लोगों को पानी के रासायनिक अपशिष्ट के कारण प्रदूषित होने का डर सता रहा है। ब्यूनस आयर्स के बाहरी इलाके में इंडस्ट्रियल इलाके के पास प्रदूषण की वजह से नदी का पानी लाल हो गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों को आशंका है कि पानी का रंग लाल होने के मतलब है कि प्रदूषण और पर्यावरणीय खतरा बढ़ गया है। लोगों का अनुमान है कि एनिलिन की वजह से या पास के डिपो से निकले रासायनिक अपशिष्ट की वजह से नदी का पानी लाल हो गया है।
Chandra Grahan 2025: मार्च में इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए क्या भारत में आएगा नजर?
नदी का पानी था पीला
स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी इस नदी का पानी पीला होता था, लेकिन अब लाल हो गया है। इस पानी में गंध होती थी और गला खराब हो जाता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला ने बताया कि अब पानी से कोई गंध नहीं आ रही है। इस इलाके में बहुत ज्यादा कारखाने नहीं है, लेकिन कुछ गोदाम जरूर हैं। एक और महिला ने इस इलाके की कंपनियां नदी में अपशिष्ट पदार्थ डालती हैं।
Sunita Williams: सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में ली 'अल्टीमेट सेल्फी', रचा ये बड़ा इतिहास, दुनिया हैरान
पानी के रंग लाल होने की अज्ञात वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी का पानी अलग-अलग रंगों बदलते हुए देखा गया है। कभी पानी नाली, तो कभी थोड़ा हरा हो जाता है। अधिकारियों ने पानी का रंग बदलने की वजह जानने के लिए नमूना लिया है। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर नदी का पानी क्यों लाल हो गया है।