फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विराट ब्रिगेड' को मालामाल करने की तैयारी में BCCI, कोच-सपोर्टिंग स्टाफ पर भी होगी धनवर्षा

Tue, 08 Jan 2019 04:11 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
bcci announced cash reward for players and coaching staff of team india
team india

भारत ने 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के घर में टेस्ट सीरीज जीती। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली और विश्व की पांचवीं टीम बनी। टीम इंडिया ने यह उपलब्ध कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में हासिल की है।

bcci announced cash reward for players and coaching staff of team india
team india

बता दें कि टीम इंडिया 1947 से ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है, लेकिन वह इससे पहले कभी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हुई। टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया में इतिहास पलट दिया। यह पहला मौका है जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती।

bcci announced cash reward for players and coaching staff of team india
टीम इंडिया

इसी बात से खुश बीसीसीआई ने टीम इंडिया के इन धुरंधरों के लिए बड़े ईनाम की घोषणा की है। बीसीसीआई ने टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के लिए बोनस का एलान किया है। बीसीसीआई ने प्लेइंग इलेवन के हर खिलाड़ी को 15 लाख रुपये देने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bcci announced cash reward for players and coaching staff of team india
team india black

इसके अलावा टीम के बाकी सदस्यों के लिए 7.5 लाख रुपये देने की घोषणा भी हुई है। इसके अलावा कोचिंग स्टाफ के सदस्यों को 25 लाख रुपये देने की बात कही गई है। वहीं सपोर्टिंग स्टाफ को भी उनके वेतन के अनुसार राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
bcci announced cash reward for players and coaching staff of team india
टीम इंडिया

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 12 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा। 15 जनवरी को दूसरा वन-डे एडिलेड और मेलबर्न में तीसरा वन-डे 18 जनवरी को खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed