श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को निदाहास टी20 ट्रॉफी के छठे मैच में क्रिकेट एक बार फिर शर्मसार हो गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक उस समय दंग रह गए जब बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अचानक अपने खिलाड़ियों को वापस पवेलियन बुला लिया।
2 of 8
कुसल मेंडिस
- फोटो : screegrab/twitter
यही नहीं, इस दौरान बांग्लादेश और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच मैदान पर भी गर्मागर्म बहस भी हुई। पहले बांग्लादेश के स्थानापन्न खिलाड़ी नुरुल हसन और श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा के बीच गहमागहमी हुई। फिर मैच खत्म होने के बाद कुसल मेंडिस और नुरुल हसन के बीच मारपीट होने से बची।
3 of 8
मुस्ताफिजुर रहमान
- फोटो : bet 365
दरअसल, बांग्लादेश को आखिरी ओवर में 12 रन की दरकार थी। इसुरु उडाना ओवर करने आए और स्ट्राइक पर मुस्ताफिजुर रहमान थे। उडाना ने ओवर की पहली गेंद कंधें से ऊपर की बाउंसर डाली। तेज गेंदबाज ने अगली गेंद भी कंधें से ऊपर की बाउंसर डाली, जिस पर मुस्ताफिजुर रन लेने की फिराक में रनआउट हो गए।
4 of 8
बांग्लादेश के बल्लेबाज पवेलियन जाते हुए
- फोटो : bet 365
अंपायर्स ने इसे वाइड या नो बॉल करार नहीं दिया, जिस पर बांग्लादेशी टीम के खिलाड़ी काफी नाराज हुए। बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने विरोध भी किया, लेकिन अंपायर्स पर इसका कोई असर नहीं दिखा। इससे नाराज शाकिब अल हसन ने अपने बल्लेबाजों को पवेलियन वापस बुला लिया। यह घटनाक्रम करीब पांच मिनट तक चला। पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर खालिद महमूद ने समझदारी का परिचय देते हुए ने इसे खत्म किया।
5 of 8
शाकिब अल हसन
- फोटो : bet 365
यह खालिद महमूद ही थे, जिनके समझाने पर शाकिब ने अपने खिलाड़ियों को दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। बता दें कि अगर बांग्लादेश के बल्लेबाज क्रीज पर नहीं लौटते तो पूरी टीम को टूर्नामेंट से डिसक्वालिफाई कर दिया जाता।