बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेशी स्पिनर्स ने इतिहास रच दिया। बांग्लादेश के स्पिनर्स ने इस सीरीज में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो इससे पहले किसी ने नहीं कर सका था। आइए जानते हैं वो कौन से रिकॉर्ड हैंः
2 of 6
bangladesh vs west indies
दरअसल, बांग्लादेश के स्पिनर्स ने इस पूरी सीरीज में कुल 40 विकेट अपने नाम किए। तेज गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं नसीब हुई। बांग्लादेश की तरफ से दूसरे टेस्ट की पहली पारी में मेहदी हसन ने 7 और शाकिब अल हसन ने 3 विकेट झटके। दूसरी पारी में मेहदी हसन ने 5, ताइजुल इस्लाम ने 3 और नईम हसन, शाकिब अल हसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
गौरतलब है कि बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की। मुकाबले को मेजबान टीम ने एक पारी और 184 रन से अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 508 रन बनाए थे। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 111 और दूसरी पारी 213 रनों पर सिट गई थी।
4 of 6
bangladesh vs west indies
बता दें कि चटगांव में खेला गया पहला टेस्ट भी बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 64 रन से हराया था। उस मैच में भी बांग्लादेश की तरफ से पहली पारी में नईम हसन ने 5, शाकिब अल हसन ने 3, मेहदी हसन और ताइजुल इस्लाम ने 1-1 विकेट झटके थे। वहीं, दूसरी पारी में ताइजुल इस्लाम ने 6, मेहदी हसन और शाकिब अल हसवन ने 2-2 विकेट चटकाए थे।
बता दें कि बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में स्टंप्स के समय 75-5 के स्कोर पर रोक दिया था। बांग्लादेश ने इसी के साथ एक खास उपलब्धि हासिल की, जो इससे पहले टेस्ट इतिहास में 128 साल पहले घटी थी।