हाल ही में तीनों फॉर्मैट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए गए बाबर आजम की मुश्किलें थमने का नहीं ले रही। बीते हफ्ते एक युवती ने मीडिया के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने उनपर बलात्कार और गर्भपात का आरोप लगाया था। अब पीड़िता ने खुद की जान खतरे में बताई है।
2 of 7
बाबर आजम
- फोटो : Amar Ujala
पीड़ित युवती हामिजा मुख्तार ने दांवा किया है कि उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें वह बाल-बाल बची। घटना लाहौर के कान्हा पुलिस स्टेशन के नजदीक की है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक हमलावर मोटसाइकल पर सवार थे।
3 of 7
फोटो के साथ सबूत देती पीड़िता
- फोटो : ट्विटर
पुलिस FIR में लिखा गया है कि पीड़िता को पिछले कई दिन से जानलेवा धमकी भी मिल रही थी। शिकायत में ही पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान से सुरक्षा की भी मांग की गई है। इससे पहले कोर्ट बाबर आजम और उनके परिवार को फटकार लगाते हुए पीड़िता को परेशान न करने को कह चुका है।
4 of 7
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
अदालत ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस से भी जवाब मांगा था। याद हो कि पूरा मामला उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब मुख्तार ने पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान पर शादी झांसा देकर 10 साल तक शारीरिक शोषण और गर्भवती करने का आरोप लगाया था।
वायरल वीडियो में युवती कह रही थी कि, 'उसने मुझसे शादी करने का वादा किया, मुझे गर्भवती कर दिया, मेरे साथ मारपीट की, मुझे धमकी दी और मेरा इस्तेमाल किया।' पीड़ित युवती ने कोर्ट में सारे मेडिकल डॉक्यूमेंट भी दिखाए।