फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spcl: जब पाकिस्तानी राष्ट्रपति मुशर्रफ भी बन गए थे धोनी की लहराती जुल्फों के दीवाने

Sun, 07 Jul 2019 02:51 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 07 Jul 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
B'Day Spcl: Pakistan President Pervez Musharraf told to MS Dhoni Do cut your long hair
एम एस धोनी-परवेज मुशरर्फ - फोटो : social Media

रांची जैसे छोटे शहर से अपने हुनर के दम पर निकला लड़का एक दिन क्रिकेट का सबसे बड़ा आइकन बन जाएगा, किसी ने भी नहीं सोचा होगा। शायद खुद धोनी ने भी। धोनी के खेलने के तरीके ने कितने लोगों को प्रेरित किया और उनके हेयर स्टाइल की तो दुनिया दीवानी है। लंबे बालों से लेकर छोटे बालों तक धोनी कई अंदाज में दिखते रहे हैं। माही का अपनाया लुक हमेशा चर्चा में रहा, खुद पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ युवा धोनी के जुल्फों के दीवाने हो गए थे।



B'Day Spcl: Pakistan President Pervez Musharraf told to MS Dhoni Do cut your long hair
ms dhoni

महेंद्र सिंह धोनी जब टीम इंडिया में शामिल हुए तो उनके बाल लंबे हुआ करते थे। धोनी के बालों की दुनिया दीवानी थी। धोनी जब अपने शुरुआती दिनों में लंबे छक्के लगाते, तो हेलमेट से बाहर लटकते उनके केश अलग ही रंग में हवा में इतराते थे। धोनी के लंबे बालों की दीवानगी इस कदर थी कि तब के पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ को धोनी की जुल्फें इस कदर भा गए कि वह उनकी तारीफ करते नहीं थके थे।

B'Day Spcl: Pakistan President Pervez Musharraf told to MS Dhoni Do cut your long hair
एम एस धोनी - फोटो : social Media

बात साल 2006 की है, जब भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। लाहौर में खेले गए मुकाबले में धोनी ने ताबड़तोड़ 46 गेंदों में 72 रन पीट दिए थे और भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई थी। उस सीरीज में धोनी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को ऐसे पीटा था, मानो किसी ने उनकी बाइक के टायर की हवा खोल दी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
B'Day Spcl: Pakistan President Pervez Musharraf told to MS Dhoni Do cut your long hair
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पहुंचे पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ ने धोनी के बालों की तारीफ करते हुए कहा था कि मैंने मैदान में कई प्लेकार्ड लगे हुए देखें, जिसमें धोनी को हेयर कट की सलाह दी जा रही है, लेकिन धोनी आप मेरी राय मानों तो आपको अपने बाल नहीं कटवाने चाहिए, इसमे आप बेहद अच्छे दिखते हैं।

विज्ञापन
B'Day Spcl: Pakistan President Pervez Musharraf told to MS Dhoni Do cut your long hair
dhoni musharraf

परवेज मुशर्रफ का क्रिकेट प्रेम वैसे भी किसी से छिपा नहीं। ऐसे में मुशर्रफ धोनी का जिक्र करते हुए भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से पूछ ही बैठे थे कि, 'इसे कहां से लाएं हो?' हाजिरजवाब गांगुली ने भी बिना देर लगाते तपाक से कहा था, 'वाघा बॉर्डर के पास घूम रहा था, वहीं से अंदर खींच लिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed