फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में फेल रहे स्टीव स्मिथ ने कैसे ठोक दिेए लगातार दो शतक, मैच के बाद खोला राज

Mon, 30 Nov 2020 09:18 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 30 Nov 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
AUSvIND: What turned Steve Smith into a superb form, reveals after match
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियाई 'रन मशीन' स्टीव स्मिथ के लगातार दूसरे शतक ने भारत को तीन मैच की वन-डे सीरीज में 0-2 से पछाड़ दिया। टीम इंडिया के खिलाफ स्मिथ अलग ही रंग में दिखते हैं। करियर में 11 सेंचुरी ठोकने वाले स्मिथ का यह भारत के खिलाफ पांचवां शतक था। पहले और दूसरे दोनों वन-डे में शतक के लिए इस खिलाड़ी ने 66 गेंदों का ही सामना किया। 

AUSvIND: What turned Steve Smith into a superb form, reveals after match
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@rajasthanroyals

104 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाले स्मिथ आईपीएल में फेल रहे थे, कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 14 मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 311 ही रन आए। 13वें सीजन में उन्होंने 25.91 की औसत से रन बनाए थे, जो उनके पूरे आईपीएल करियर में सबसे खराब है। फिर ऐसा क्या हुआ कि स्टीव स्मिथ ने अपना फॉर्म वापस पा लिया।

AUSvIND: What turned Steve Smith into a superb form, reveals after match
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@cricketcomau

सिडनी वन-डे में मैन ऑफ द मैच रहे स्मिथ ने कई बातों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी फॉर्म का राज भी बताया। दरअसल, स्मिथ आईपीएल के दौरान बॉल को बेहद जोर से प्रहार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मौजूदा सीरीज में वह सिर्फ अपनी कला का इस्तेमाल कर रहे। स्टीव बताते हैं कि ये तरीका ही उनके लिए कारगर साबित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: What turned Steve Smith into a superb form, reveals after match
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@cricketcomau

स्टीव स्मिथ के अलावा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 77 गेंद में 83 रन बनाए जबकि कप्तान आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिये 23 ओवर में 142 रन की साझेदारी के दौरान 60 रन का योगदान दिया। मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल की जोड़ी ने इसी आक्रामकता को बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया जबकि भारत 338/9 ही बना पाया और 51 रन से मैच हारते हुए सीरीज भी गंवा बैठा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed