फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच के बाद विराट ने बताई कैसी है जडेजा की तबीयत, सिर पर गेंद लगने के बाद आने लगे थे चक्कर

Sat, 05 Dec 2020 12:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 05 Dec 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Virat Kohli reacts on concussion substitute rules when Chahal replaced Jadeja in 1st T20I
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

केएल राहुल के अर्धशतक, रवींद्र जडेजा की आक्रामक पारी भारत के लिए 'संकटमोचक' साबित हुई जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में भारत को सात विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया। राहुल ने 40 गेंद में 51 रन बनाए, लेकिन बीच के ओवरों में लेग स्पिनर एडम जंपा और हरफनमौला मोजेस हेनरिक्स ने भारतीयों पर दबाव बनाए रखा। 

AUSvIND: Virat Kohli reacts on concussion substitute rules when Chahal replaced Jadeja in 1st T20I
- फोटो : social media

भारत के 161/7 के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 150/7 ही बना पाया। मैच में एक नाटकीय घटनाक्रम हुआ, जिसने काफी हद तक नतीजा को प्रभावित भी किया। दरअसल, रवींद्र जडेजा को हेलमेट पर गेंद लगने के बाद उनके 'कनकशन' (सिर पर चोट लगना) विकल्प के तौर पर युजवेंद्र चहल को उतारा गया। प्लेइंग इलेवन का हिस्सा न रहने वाले चहल ने न सिर्फ चार ओवर में 25 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए।

AUSvIND: Virat Kohli reacts on concussion substitute rules when Chahal replaced Jadeja in 1st T20I
- फोटो : social media

मैन ऑफ द मैच रहे युजवेंद्र चहल ने बताया कि जब टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब वह आराम से ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए थे। दूसरी पारी शुरू होने से 10-15 मिनट पहले चहल को मैच में खेलने की जानकारी मिली। युजी ने कहा कि उन्होंने वन-डे सीरीज में की गई अपनी गलतियों से सीखा। पहली पारी में उनके स्पिनर्स के खिलाफ रन करना आसान नहीं था। मैंने अपनी योजनाओं के मुताबिक ही गेंदबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Virat Kohli reacts on concussion substitute rules when Chahal replaced Jadeja in 1st T20I
- फोटो : @FoxCricket

दूसरी पारी से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर और मैच रेफरी डेविड बून के बीच गंभीर बातचीत होती नजर आई थी। इस पर सवाल पूछे जाने पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने कहा, 'जडेजा चिकित्सकीय परीक्षण से गुजरे हैं। हम डॉक्टर के फैसले पर सवाल नहीं उठा सकते। हमने अंतिम ओवर्स में बहुत अधिक रन लुटा दिए। जो हार का कारण बना।'

विज्ञापन
AUSvIND: Virat Kohli reacts on concussion substitute rules when Chahal replaced Jadeja in 1st T20I
जडेजा हैमस्ट्रिंग से भी जूझ रहे हैं - फोटो : ट्विटर

जडेजा की सिर पर लगी चोट और कनकशन पर विराट से भी सवाल किए गए। उन्होंने बताया कि, 'जड्डू के सिर के एक कोने में बॉल लगी थी, जिसके बाद उन्हें चक्कर आने लगे। दूसरी पारी के पहले तक वह अच्छा महसूस नहीं कर कर रहे थे। कनकशन रिप्लेसमेंट बेहद अजीबोगरीब चीज है। आज यह हमारे पक्ष में गया कभी दांव उल्टा भी पड़ सकता है। स्कोरबोर्ड पर अपेक्षाकृत कम स्कोर लगाने के बावजूद हमने हार नहीं मानी। ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत मिल चुकी थी, लेकिन विकेट से दबाव बनाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed