शुक्रवार को जब भारतीय टीम सिडनी वन-डे से ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत करने उतरेगी तो उसके सामने सबसे बड़ा संकट टीम संयोजन का होगा। आईपीएल में चोटिल हुए रोहित शर्मा सीमित ओवर्स में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। आठ खिलाड़ियों का स्थान लगभग पक्का है, लेकिन तीन स्थान पर असमंजस बरकरार है।
2 of 5
शिखर धवन का जोड़ीदार कौन?
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली एंड कंपनी के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का जोड़ीदार तलाशना बड़ी चुनौती है। भारतीय टीम प्रबंधन मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल में से किसी एक खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंप सकता है। दोनों ही बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी छाप छोड़कर आ रहे हैं। वैसे ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव मयंक का दांवा मजबूत करता है।
3 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social Media
लय में चल रहे धवन ओपनिंग करेंगे। कप्तान कोहली नंबर तीन, श्रेयस अय्यर नंबर चार, विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल (सलामी बल्लेबाजी के लिए एक और विकल्प नंबर पांच, हार्दिक पांड्या नंबर छह, जबरदस्त ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा नंबर सात पर टीम की बल्लेबाजी लाइन-अप को गहराई देते हैं।
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। बुमराह के साथ मोहम्मद शमी को भी शामिल किया जा सकता है। टीम प्रबंधन टेस्ट श्रृंखला को ध्यान में रखकर एक मैच में एक को ही उतार सकता है। ऐसे में शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी की जगह बनती दिख रही है।
5 of 5
टीम इंडिया इस नई जर्सी में ऑस्ट्रेलिया से लोहा लेगी
- फोटो : ट्विटर
संभावित प्लेइंग इलेवन
- बल्लेबाज: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान)
- विकेटकीपर: केएल राहुल (उपकप्तान)
- ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा
- गेंदबाज: कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह