{"_id":"58cbe7bd4f1c1b6e2132aac8","slug":"austrelian-skipper-smith-leave-behind-clark","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कप्तान स्मिथ का कमाल, इस दिग्गज खिलाड़ी को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान स्मिथ का कमाल, इस दिग्गज खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Fri, 17 Mar 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : espncricinfo
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ लगातार रन बना रहे हैं। रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में स्मिथ ने पहली पारी में 178 रनों की बेहतरीन पारी से दिखा दिया है कि वह क्रिकेट की दुनिया में क्यों बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं।
Trending Videos
माइकल क्लार्क
- फोटो : getty
इस पारी की बदौलत स्मिथ टेस्ट मैच में पांचवी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। वहीं भारत में भी वह सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने चेन्नई में खेली गई 130 रन की पारी को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की है।
क्लाइव लॉयड
भारत में सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने के रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के क्लाइव लॉयड के नाम है। उन्होंने वर्ष 1975 में 242 रनों की नाबाद पारी खेल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलेस्टर कुक
- फोटो : Mirror
इस सूची में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक हैं जिन्होंने कोलकाता में 190 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
एल्विन कालीचरन
भारत के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एल्विन कालीचरन के नाम है। उन्होंने 1978 में मुंबई में 187 रनों की पारी खेली थी।