ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार व ब्लॉगर डेनिस फ्रीडमैन पाकिस्तान की तरफदारी और भारत का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इस सरफिरे पत्रकार ने इस बार अपने निशाने पर टीम इंडिया के क्रिकेटर गौतम गंभीर को लिया है। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर डेनिस ने एक ऐसी बात लिखी है, जिसे पढ़कर हर भारतीय को गुस्सा आना जायज है।
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार का विवादित बयान, बोले- 'आतंकवादी हैं गौतम गंभीर'
अपने ट्विटर अकाउंट पर डेनिस ने गंभीर को 'बातों वाला आतंकी' (वर्बल टेरेरिस्ट) बताया है। भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर गंभीर के बयान के बाद फ्रीडमैन ने यह बात कही। गौरतलब है कि गंभीर ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान का न सिर्फ क्रिकेट से बल्कि हर तरह से बहिष्कार करना चाहिए।
Gautam Gambhir is a verbal terrorist.
The crap he said again today re relationship between India / Pakistan is dangerous.
गंभीर ने यह बयान पाकिस्तान की ओर से हाल ही में किए गए सीजफायर के उल्लंघनों के बाद दिया था। बता दें कि गौतम गंभीर ऐसे मसलों को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं।
बता दें कि डेनिस ने न सिर्फ गंभीर को आतंकी बताया बल्कि कुछ देर के लिए ट्विटर पर अपना नाम डेनिस गंभीर भी रख लिया। बता दें कि उन्होंने अपने ट्विटर अकांट पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान और यूनिस खान के साथ एक तस्वीर भी अपलोड की हुई है।
इससे पहले भी डेनिस कई बार टीम इंडिया के क्रिकेटरों की हंसी उड़ा चुके हैं। स्वच्छ भारत अभियान में विराट को सहयोग पर उन्होंने विराट कोहली को सफाईवाला बताया था। इसके सचिन तेंदुलकर के नाम से अनजान होकर भी महान क्रिकेटर का अपमान किया था।