फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 माह में पहली बार हारा भारत, लगातार 10 टी-20 जीतने के बाद थमा विजय अभियान

Tue, 08 Dec 2020 06:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 08 Dec 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: First defeat in 12 T20Is for India last defeat came against WI in Trivandrum In Dec 2019
- फोटो : ट्विटर @BCCI

मैथ्यू वेड और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतकों के बाद लेग स्पिनर मिशेल स्वैपसन की फिरकी के जादू से ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 12 रन से हराकर टीम इंडिया के लगातार 10 जीत के विजय अभियान पर विराम लगा दिया। टीम इंडिया श्रृंखला 2-1 से जीतने में सफल रही।

AUSvIND: First defeat in 12 T20Is for India last defeat came against WI in Trivandrum In Dec 2019
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI

ऑस्ट्रेलिया के 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली की 85 रन की पारी के बावजूद स्वैपसन (23 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के कारण 20 ओवर में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी। कोहली ने 61 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के मारे, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी था।

AUSvIND: First defeat in 12 T20Is for India last defeat came against WI in Trivandrum In Dec 2019
- फोटो : सोशल मीडिया

8 दिसंबर 2019 को आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच गंवाने के बाद भारत जीत के रथ पर सवार था। तब से आज तक टीम इंडिया, श्रीलंका (2-0), न्यूजीलैंड (5-0) और ऑस्ट्रेलिया (2-1) के खिलाफ सीरीज अपने नाम कर चुका है। फरवरी 2019 में न्यूजीलैंड से हेमिल्टन टी-20 गंवाने के बाद विदेशी सरजमीं पर भारत 11 मैच बाद हारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: First defeat in 12 T20Is for India last defeat came against WI in Trivandrum In Dec 2019
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

अगर भारत आज ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए 11वां टी-20 मैच जीतता तो अफगानिस्तान के 11 मैच के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेता और टी-20 रैंकिंग में दूसरा स्थान भी पा लेता। वैसे सर्वाधिक टी-20 इंटरनेशनल जीतने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है। इस टीम ने 2018 से 2019 तक 12 मैच जीते। दूसरे क्रम पर भी इसी दल का नाम आता है, तब 2016 से 2017 के बीच 11 जीत मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed