सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा बनाए गए 195 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को दो गेंद रहते हासिल कर लिया।
2 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : cricketcomau
भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। हार्दिक पांड्या ने दो छक्के जड़कर मैच भारत की झोली में डाल दिया। पांड्या ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। पांड्या ने 22 गेंदों में नाबाद 42 रनों की शानदार पारी खेली। इस बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए पांड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
3 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर @cricketcomau
मैच जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'कोहली ने मैच के बाद कहा, 'यह जीत काफी मायने रखती है। टी-20 क्रिकेट में हम एक टीम की तरह खेले। टीम में रोहित और बुमराह जैस सीमित ओवरों के अनुभवी विशेषज्ञ खिलाड़ी नहीं है, फिर भी हम अच्छा कर रहे है। इससे मुझे खुशी है और टीम पर फख्र है।'
4 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'हाल में हर किसी ने कम से कम 14 मैच खेले है, ऐसे में उन्हें उनकी योजना के बारे में पता है। नटराजन शानदार रहे और शारदुल ने भी आज अच्छी गेंदबाजी की। हार्दिक ने बेहतरीन तरीके से मैच खत्म किया जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर ने अर्धशतक लगाया। यह पूरी तरह से टीम प्रयास था।'
5 of 6
मैच के बाद पांड्या और विराट
- फोटो : ट्विटर @BCCI
कोहली ने कहा, 'पांड्या 2016 में टीम में अपनी प्रतिभा के दम पर आया। वह प्रतिभावान है। उसे यह पता है कि यह उसका समय है। वह अगले चार-पांच वर्षों में ऐसा भरोसेमंद खिलाड़ी हो सकता है जो कही से भी मैच जीता सकता है। उसकी योजना सहीं है और मुझे यह देख कर खुशी होती है।'