फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज जीता भारत, 13 साल से ऑस्ट्रेलिया में अजेय टीम इंडिया

Wed, 09 Dec 2020 09:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 09 Dec 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
Australia vs India: Team India wins consecutive fifth t20 series
ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में 12 रन से मैदान मारा। अंतिम टी-20 को जीतकर मेजबान ने अपनी साख बचा ली। इस तरह तीन मैच की सीरीज 2-1 से भारत के नाम रही। मैथ्यू वेड (80) और मैक्सवेल (54) के अर्धशतक और दोनों के बीच तीसरे विकेट की 90 रन की साझेदारी की बदौलत पांच विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 174/7 ही बना पाई।

Australia vs India: Team India wins consecutive fifth t20 series
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 से पहले भारत ने लगातार पांचवीं सीरीज अपने नाम की। नवंबर 2019 में बांग्लादेश को 2-1, वेस्टइंडीज को 2-1, श्रीलंका को 2-0, न्यूजीलैंड को 5-0 के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हार का मुंह देखना पड़ा।

Australia vs India: Team India wins consecutive fifth t20 series

2019-19 में ऑस्ट्रेलिया में हुई दोनों टीमों की भिड़ंत 1-1 से बराबर पर छूटी थी। टीम इंडिया पिछले 12 साल से ऑस्ट्रेलिया में कोई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं हारी है। भारत ने आखिरी बार फरवरी 2007 में ऑस्ट्रेलिया से उसी की सरजमीं पर टी-20 सीरीज (एक मैच) गंवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia vs India: Team India wins consecutive fifth t20 series
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : social media

वेड और मैक्सवेल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम अंतिम नौ ओवर में 99 रन जोड़ने में सफल रही। भारत को खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही। अंत तक जिससे वह नहीं उबर पाई। पांड्या-विराट की कोशिशें भी असफल रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed