फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार को भूलकर आगे बढ़ो, भारत को सलाह या जले पर नमक छिड़क रहे ऑस्ट्रेलियाई?

Tue, 22 Dec 2020 02:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 22 Dec 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Australia vs India Steve Smith gave advice to deflated India after Adelaide debacle
टीम इंडिया - फोटो : Social media

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के पास इस सप्ताहांत शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में भारत के बदले की योजना के बारे में सोचने का समय नहीं है, लेकिन उन्होंने पहले टेस्ट में हार झेलने वाली मेहमान टीम को सलाह दी है कि हार को भूलकर आगे बढ़ें। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की ऑस्ट्रेलियाई तिकड़ी ने हाल के समय के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी प्रदर्शन में से एक करते हुए यहां पहले दिन-रात्रि टेस्ट में भारत को 36 रन के उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर पर समेट दिया था।

Australia vs India Steve Smith gave advice to deflated India after Adelaide debacle
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट आठ विकेट से जीता और अब श्रृंखला का दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। स्मिथ पहले टेस्ट में एक रन बनाने के बाद रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने और इस स्टार बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने सबक सीख लिया है। स्मिथ ने श्रृंखला के आधिकारिक प्रसारणकर्ता सोनी नेटवर्क की आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'देखिए, उस दिन हमने बेहतरीन तेज गेंदबाजी देखी थी। यह शायद पिछले लगभग पांच साल में हमारे गेंदबाजों का सामूहिक रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।'

Australia vs India Steve Smith gave advice to deflated India after Adelaide debacle
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'वे शानदार लेंथ से गेंदबाजी कर रहे थे। कभी कभी जब ऐसा होता है तो आपको अच्छी गेंद मिलती है और यह आपके बल्ले का किनारा लेती है और क्षेत्ररक्षक कैच लपक लेता है.... आपको इसे भूलकर आगे बढ़ना होता है और स्वयं को सकारात्मक मानसिकता में रखना होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia vs India Steve Smith gave advice to deflated India after Adelaide debacle
पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

करारी हार के बाद वह भारतीय टीम की मानसिकता के बारे में क्या सोचते हैं इस बारे में पूछने पर स्मिथ ने कहा, 'प्रत्येक खिलाड़ी अलग होता है, वे अपने आउट होने के तरीके को कैसे देखते हैं, मैच खत्म होने के बाद वे इसके बारे में क्या सोचते हैं यह अलग होता है। यह महत्वपूर्ण है कि हम आगे बढ़ें, खिलाड़ी अपने आप को व्यक्तिगत रूप से देखें, देखें कि वे क्या बेहतर कर सकते हैं।'

विज्ञापन
Australia vs India Steve Smith gave advice to deflated India after Adelaide debacle
मोहम्मद सिराज

स्मिथ ने कहा कि शमी की गैरमौजूदगी के बावजूद भारत के पास नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज के रूप में अच्छे गेंदबाज मौजूद हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वे दो स्तरीय गेंदबाज हैं जिनका टेस्ट करियर अच्छा हो सकता है। बेशक उन्हें ईशांत शर्मा की कमी भी खल रही है जो अनुभव के लिहाज से उनके लिए बड़ा नुकसान है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed