फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia-new zealand 1st team to play day night test India will play against bangladesh in kolkata

पहली बार भारत खेलेगा डे-नाइट टेस्ट, सबसे पहले 2015 में इन दो देशों के बीच हुआ था मैच

Wed, 30 Oct 2019 08:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 30 Oct 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Australia-new zealand 1st team to play day night test India will play against bangladesh in kolkata
ईडन गार्डन - फोटो : ट्विटर

बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनने के बाद सौरव गांगुली ने मंगलवार को ऐतिहासिक फैसले पर अपनी मुहर लगा दी। लंबे समय से चल रहे डे-नाइट टेस्ट की मांग को गांगुली की हरी झंडी के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम भी गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलते दिखेगी। इसकी शुरुआत 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डेन में होने वाले भारत-बांग्लादेश टेस्ट के साथ हो जाएगी। गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट को लेकर बीसीसीआई हमेशा से इंकार करती रही थी लेकिन इसके पक्षधर गांगुली ने अध्यक्ष बनते ही इस फैसले पर हरी झंडी दिखाते हुए भारतीय क्रिकेट में एक नए बदलाव की शुरुआत कर दी। 

विज्ञापन


भारत-बांग्लादेश और अफगानिस्तान को छोड़कर अभी तक टेस्ट खेलने वाले सभी देशों ने डे-नाइट टेस्ट मैच खेला है। लेकिन ये पहली बार होगा जब भारत और बांग्लादेश दोनों गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेलेंगे। 

विज्ञापन

गुलाबी गेंद से मैच 

  • 04 साल पहले 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच ओवल मैदान में खेला गया था पहला डे-नाइट मैच। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से जीता था।  
  • 11  डे-नाइट मुकाबले अब तक खेेले गए हैं जिसमें से सर्वाधिक पांच ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेले हैं। सभी मैचों के परिणाम निकले हैं। 
  • 05 सर्वाधिक मैचों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया ने की और सभी में जीत दर्ज की।  
  • 02 देश भारत और बांग्लादेश ही है जिन्होंने अभी तक गुलाबी गेंद से कोई मैच नहीं खेला है। आठ देश डे-नाइट टेस्ट मैच खेल चुके हैं। 
  • 03 मैच इस साल और डे-नाइट खेले जाने हैं जिसमें से भारत-बांग्लादेश के अलावा ऑस्ट्रेलिया को दो पाक और न्यूजीलैंड से खेलने हैं।  
विज्ञापन

इसलिए कतराता रहा है भारत

भारत में गुलाबी गेंद का प्रयोग घरेलू क्रिकेट में 2016 में दलीप ट्रॉफी में किया गया था। ग्रेटर नोएडा में हुए इस डे-नाइट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते भी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के गुलाबी गेंद से खेलने में कोई रुचि नहीं दिखाई। गुलाबी गेंद से स्पिन गेंदबाजों को अधिक मदद नहीं मिल रही थी। भारत में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल को लेकर कई सारी दिक्कतें सामने आई थीं जिसकी वजह से बीसीसीआई इसे नकारती रही थी।

विज्ञापन

अब तक खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच 

बनाम  स्थान परिणाम  तिथि
ऑस्ट्रेलिया/न्यूजीलैंड  एडिलेड     ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट से जीता 27 नवंबर से 1 दिसंबर, 2015
पाकिस्तान/वेस्टइंडीज दुबई     पाक 56 रन से विजयी 13-17 अक्तूबर, 2016
ऑस्ट्रेलिया/दक्षिण अफ्रीका एडिलेड     ऑस्ट्रेलिया सात विकेट से जीता 24-28 नवंबर, 2016
ऑस्ट्रेलिया/पाकिस्तान ब्रिसबेन     ऑस्ट्रेलिया 39 रन से जीता 15-19 दिसंबर, 2016
इंग्लैंड/वेस्टइंडीज बर्मिंघम     इंग्लैंड पारी और 209 रन से जीता 17-21 अगस्त, 2017
पाकिस्तान/श्रीलंका  दुबई     श्रीलंका 68 रन से जीता 06-10 अक्तूबर, 2017
ऑस्ट्रेलिया/इंग्लैंड एडिलेड     ऑस्ट्रेलिया 120 रन से विजयी 02-06 दिसंबर, 2017
दक्षिण अफ्रीका/जिंबाब्वे पोर्ट एलिजाबेथ द. अफ्रीका पारी व 120 रन से जीता 26-29 दिसंबर, 2017
न्यूजीलैंड/इंग्लैंड ऑकलैंड     न्यूजीलैंड पारी व 49 रन से जीता  22-26 मार्च, 2018
वेस्टइंडीज/श्रीलंका  ब्रिजटाउन     श्रीलंका चार विकेट से जीता 23-27 जून, 2018
ऑस्ट्रेलिया/श्रीलंका ब्रिसबेन      ऑस्ट्रेलिया पारी व 40 रन से जीता 24-28 जनवरी, 2019

महिलाओं का एकमात्र मैच ड्रॉ 

महिला क्रिकेट टीमों के बीच एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दो साल पहले खेला गया था। सिडनी में 9 से 12 नवंबर 2017 के बीच एशेज सीरीज का गुलाबी गेंद से खेला गया यह मुकाबला ड्रॉ रहा था।

भारत में डे-नाइट मैच 

पहला  डे-नाइट वनडे: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली (1984)
पहला  डे-नाइट रणजी ट्रॉफी फाइनल: ग्वालियर  (1996-97)
पहला गुलाबी गेंद से मैच: ईडन गार्डन, कोलकाता (कैब सुपर लीग फाइनल, 2016)
पहला  डे-नाइट टेस्ट: ईडन गार्डन, कोलकाता (2019)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed