फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: स्मिथ ने बनाया करियर का धीमा प्रथम श्रेणी शतक, फिर हुए अजीबोगरीब तरीके से आउट

Tue, 12 Nov 2019 01:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 12 Nov 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
steve smith scores slowest first class century before getting out in bizarre fashion
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में टॉप क्रिकटरों में शुमार हैं। वे क्रिकेट के इस सबसे पुराने फॉर्मेट में सर्वाधिक औसत के मामले में दूसरे स्थान पर हैं और आईसीसी के टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर एक बल्लेबाज हैं।

steve smith scores slowest first class century before getting out in bizarre fashion
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

डेढ़ साल के बैन के बाद लौटे स्मिथ जबरदस्त फॉर्म में हैं और लगातार अपने बल्ले से रन बरसा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में रिकॉर्ड रन बनाने के बाद स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में जमकर रन बटोरे और मैन ऑफ दी सीरीज भी रहे। 

steve smith scores slowest first class century before getting out in bizarre fashion
स्टीव स्मिथ

अब स्मिथ फिर से टेस्ट में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में स्मिथ ने मंगलवार को सिडनी में न्यू साउथ वेल्स की तरफ से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ शतक जड़ा। हालांकि 30 वर्षीय स्मिथ अपने 42वें प्रथम श्रेणी शतक की वजह से चर्चा में आ गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
steve smith scores slowest first class century before getting out in bizarre fashion
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN

दरअसल स्मिथ ने 290 गेंदों में अपना यह शतक पूरा किया जो उनके करियर का सबसे धीमा प्रथम श्रेणी शतक बन गया है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में 261 गेंदों में शतक जड़ा था।

विज्ञापन
steve smith scores slowest first class century before getting out in bizarre fashion
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN

स्मिथ इस मैच अजीबोगरीब तरीके से आउट होने की वजह से भी चर्चा में रहे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने शतक जड़ने के बाद स्टोइनिस की गेंद पर विकेटकीपर के ऊपर से शॉट खेलना चाहा लेकिन वे इसमें असफल रहे, फिर खिलाड़ियों की अपील के बाद अंपायर से स्मिथ को आउट दे दिया। अंपायर के इस फैसले से स्मिथ नाराज नजर आए लेकिन उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed