पाकिस्तान और भारत के बीच हुए एशिया कप 2025 सुपर 4 मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। यह इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम की दूसरी हार रही। हालांकि, शर्मनाक खेल दिखाने के बावजूद पाकिस्तान की अकड़ कम नहीं हो रही है। पाकिस्तान की टीम अपने खेल की वजह से नहीं, बल्कि बचकानी और आपत्तिजनक हरकतों की वजह से चर्चा में है।
2 of 7
साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ
- फोटो : ANI/PTI
साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ ने मैदान पर विवादित और अपमानजनक इशारा किया था। अब रऊफ की पत्नी मुजना मसूद मलिक का भी पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रऊफ की आपत्तिजनक तस्वीर साझा की। हालांकि, विवाद होने पर उन्होंने पोस्ट डिलीट कर लिया।
3 of 7
हारिस रऊफ
- फोटो : Twitter
रऊफ ने मैच के दौरान कई बार फैन्स की ओर देखकर अंगुलियों से 6-0 का इशारा किया था। साथ ही प्लेन उड़ाने जैसा जेस्चर बनाया था। यह जेस्चर यह दिखाने के लिए था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने छह भारतीय विमानों को गिराया था, जो पहले ही झूठा साबित हो चुका है। इस हरकत की सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस ने जमकर आलोचना की।
4 of 7
हारिस रऊफ और मुजना मसूद
- फोटो : Instagram
मुजना मसूद का पोस्ट वायरल
अब रऊफ की पत्नी मुजना मसूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति की तस्वीर शेयर करते हुए विवाद को और बढ़ा दिया। उन्होंने तस्वीर में दिखाए गए 6-0 इशारे को सही ठहराया और कैप्शन में लिखा, 'मैच हार गए, जंग जीत ली।' मुजना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोस्ट और इस इशारे पर चर्चा बढ़ने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी को तुरंत हटा दिया गया।
5 of 7
हारिस रऊफ और मुजना मसूद
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
रऊफ और उनकी पत्नी का यह विवादित व्यवहार सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाने के बाद गनफायर जश्न मनाया था। उन्होंने बल्ले को एक-47 की तरह पकड़कर फायरिंग जैसा जेस्चर किया था। फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञों ने इसे अनुचित और अपमानजनक बता रहे हैं। कई लोगों ने इसे पाकिस्तान टीम की मानसिकता पर सवाल उठाने वाला कदम करार दिया। फैन्स का कहना है कि इससे साबित होता है कि पाकिस्तान ही आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।