{"_id":"5bd59852bdec22696e0e4d72","slug":"ashley-nurse-disclose-the-reason-behind-babaji-ka-thullu-celebration-during-third-odi-againt-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाबाजी का ठुल्लू' पर 'कैरीबियाई हीरो' का खुलासा, बोले- 'भारतीय क्रिकेटर ने ही सिखाया था यह डांस'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'बाबाजी का ठुल्लू' पर 'कैरीबियाई हीरो' का खुलासा, बोले- 'भारतीय क्रिकेटर ने ही सिखाया था यह डांस'
Sun, 28 Oct 2018 04:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ashley nurse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज के तीसरे मुकाबले में कैरीबियाई टीम ने भारत को 43 रन से हराकर 1-1 से बराबरी कर ली है। कप्तान विराट कोहली के शतकीय प्रहार के बावजूद टीम इंडिया यह मैच अपने नाम नहीं कर पाई।
2 of 6
virat kohli
हालांकि मैच में शुरुआत से हावी होकर खेलती नजर आई टीम इस तरह यह मैच हारेगी, इसका किसी को अंदाजा तक नहीं था। विंडीज की इस जीत का सबसे बड़ा हीरो एश्ले नर्स को बताया जा रहा है, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी में 22 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रन की तूफानी पारी खेली और फिर गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए धवन और ऋषभ पंत को आउट करते हुए दो विकेट अपने नाम किए।
3 of 6
Ashley Nurse
एश्ले नर्स को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं एश्ले नर्स तीसरे वन-डे में विकेट लेने के बाद अलग ही अंदाज में जश्न मनाते नजर आए हैं। उनका ये अंदाज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ASHLEY NURSE
सोशल मीडिया पर कुछ फैंस इसकी तुलना बांग्लादेशी टीम के नागिन डांस से कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे कपिल शर्मा स्पेशल 'बाबाजी का ठुल्लू' नाम दे रहे हैं। हालांकि एश्ले नर्स ने अब खुद खुलासा किया है उनके इस खास जश्न के पीछे कौन है।
विज्ञापन
5 of 6
ashley nurse
एश्ले नर्स ने बताया कि विकेट लेने के बाद उन्हें मैदान पर कुछ अलग करना ही था। ऐसे में उन्होंने अपने दोस्त से सीखा यह डांस ही मैदान पर कर दिया। उन्होंने बताया कि यह डांस उन्होंने अपने दोस्त सनी सोहल से सीखा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।