फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आर्चर को लगाई फटकार, बोले- दर्द से कराह रहे स्मिथ का हाल तक नहीं पूछा

Sun, 18 Aug 2019 08:06 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 18 Aug 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
ashes 2019: shoaib akhtar slams jofra archer for not showing 'courtesy' after steve smith bouncer 
स्मिथ, जोफ्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान स्टीव स्मिथ को बाउंसर लगने के बाद उनके नीचे गिरने के बावजूद इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का हाल नहीं पूछने के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को फटकार लगाई। दूसरे एशेज टेस्ट के चौथे दिन लॉर्ड्स पर दो बार आर्चर की गेंद स्मिथ को लगी। 


 

ashes 2019: shoaib akhtar slams jofra archer for not showing 'courtesy' after steve smith bouncer 
स्टीव स्मिथ घायल - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार तो गेंद उनके हाथ में लगी जबकि दूसरी पर 92.4 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से की बाउंसर उनकी गर्दन और सिर के बीच लगी जहां हेल्मेट से बचाव की व्यवस्था नहीं थी। अख्तर ने रविवार को ट्वीट किया, 'बाउंसर खेल का हिस्सा है, लेकिन जब भी गेंद बल्लेबाज के सिर पर लगती है और वह नीचे गिर जाता है तो यह शिष्टाचार है कि गेंदबाज उसका हालचाल पूछे।'

ashes 2019: shoaib akhtar slams jofra archer for not showing 'courtesy' after steve smith bouncer 
Shoaib Akhtar

उन्होंने लिखा, 'यह आर्चर ने अच्छा नहीं किया कि जब स्मिथ दर्द से कराह रहे थे तब वह वहां से चला गया। मैंने हमेशा सबसे पहले बल्लेबाज तक पहुंचता था।' स्मिथ को जब गेंद लगी तब वह 80 रन बनाकर खेल रहे थे और रिटायर हर्ट होकर लौट गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ashes 2019: shoaib akhtar slams jofra archer for not showing 'courtesy' after steve smith bouncer 
स्टीव स्मिथ घायल - फोटो : सोशल मीडिया

स्मिथ हालांकि लगभग आधे घंटे बाद बल्लेबाजी के लिए वापस लौटे और उन्हें इंग्लैंड के दर्शकों की हूटिंग का सामना भी करना पड़ा। यह पूर्व कप्तान 92 रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर पगबाधा आउट हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed