फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी जिस अनोखेपन के लिए हैं मशहूर, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने लॉर्ड्स पर उसे दोहराया

Mon, 13 Aug 2018 10:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
arjun tendulkar took a power nap at lords in india vs england test
एमएस धोनी और अर्जुन तेंदुलकर

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन भले ही श्रीलंका के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए हो, लेकिन बाएं हाथ के खिलाड़ी आए दिन सुर्खियों में बने हुए हैं। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए वर्षा प्रभावित दूसरे टेस्ट के दौरान अर्जुन ग्राउंड स्टाफ की मदद करते दिखे। टेस्ट मैच के दौरान अर्जुन को मैदान के बाहर रेडियो बेचते हुए देखा गया और उनके साथ हरभजन सिंह ने फोटो भी खिंचवाई।

arjun tendulkar took a power nap at lords in india vs england test
अर्जुन तेंदुलकर

हरभजन सिंह ने ट्विटर पर शनिवार को अर्जुन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'देखिए कौन रेडियो बेच रहा है। 50 बेच लिए। जल्दी आईए दोस्तों, कुछ ही बचे हैं।' इसके बाद 18 वर्षीय अर्जुन को ऐसा अनोखापन दोहराते हुए देखा गया, जो इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ एक वन-डे मैच में किया था। जब टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा था तब अर्जुन को पॉवर नैप (थोड़ी देर की नींद) लेते देखा गया।



 

arjun tendulkar took a power nap at lords in india vs england test
एमएस धोनी

एमएस धोनी ने 2017 में यह अनोखापन मैदान पर दिखाया था जब टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मैच कुछ देर के लिए रुका था क्योंकि दर्शकों ने मैदान पर गुस्से में बोतलें फेंकी थीं। एमएस धोनी वैसे भी अपने अनोखेपन के लिए विश्व में मशहूर हैं। वह कुछ न कुछ अलग करते हैं और दर्शकों को अपना मुरीद बना लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
arjun tendulkar took a power nap at lords in india vs england test
अर्जुन तेंदुलकर

मनोज तिवारी की चाल का बीच मैदान पर मजाक उड़ाना हो या फिर जडेजा को गेंद से डराना। एमएस धोनी का मिजाज बेहद अलग है, जिसे फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब अर्जुन ने भी इसी अनोखेपन को दोहराया है और उनका फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
arjun tendulkar took a power nap at lords in india vs england test
अर्जुन तेंदुलकर

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य थे, जिसने श्रीलंका के खिलाफ दो यूथ टेस्ट खेले थे। अर्जुन को वन-डे टीम में जगह नहीं मिली थी। यूथ टेस्ट में अर्जुन का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा था। दो मैचों की चार पारियों में वह कुल तीन विकेट चटका सके और कुल 14 रन ही बना सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed