इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में पहला मुकाबला जीतने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहे दूसरे टी-20 पर टिकी हैं। इस टी-20 सीरीज के अलावा इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन वनडे और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
लोगों से नजरें चुराकर इंग्लैंड पहुंची मिसेज कोहली, फिर माथा पीटने को तैयार फैंस
बहरहाल पहला टी-20 जीतने के बाद अब टीम इंडिया को कार्डिफ में शुक्रवार को दूसरा टी-20 मैच खेलना है। इस मैच के लिए भारतीय टीम कार्डिफ पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपने व्यस्त शिड्यूल से समय निकालकर कार्डिफ पहुंच गई हैं।
फैंस से नजरें चुराकर इंग्लैंड पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार को टीम इंडिया की बस में कप्तान कोहली के साथ स्पॉट हो ही गईं। इसकी जानकारी एक क्रिकेट फैन ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।
A post shared by Sara (@virushka_folyf) on
बता दें कि टीम इंडिया का कोई भी दौरा हो अनुष्का अपने पति विराट कोहली को चीयरअप करने के लिए एक बार स्टेडियम में जरूर आती हैं। पिछली बार दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भी वह पहले टेस्ट मैच के दौरान द. अफ्रीका के स्टेडियम में नजर आई थीं।
हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी अनुष्का शर्मा पर फैंस अपना रिएक्शन देने से बाज नहीं आएंगे। गौरतलब है कि कुछ सनकी फैंस टीम इंडिया की हार के लिए हर बार कोहली की पत्नी अनुष्का को जिम्मेदार ठहराते हैं। कोहली के मना करने पर भी ऐसे फैंस अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।