फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न होते विराट-अनुष्का तो शायद ही केएल राहुल बन पाते इतने बड़े स्टार, 4 साल पहले हुआ था कुछ ऐसा

Sat, 23 Jun 2018 10:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli helps kl rahul in start of his cricket career
rahul anushka and virat

आईपीएल सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ताबड़तोड़ रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्तों पर खुलासा किया है। राहुल ने बताया कि क्रिकेट में अब तक वह जो कुछ भी कर पाए हैं उसमें विराट-अनुष्का की भी काफी अहम भूमिका है।

anushka sharma and virat kohli helps kl rahul in start of his cricket career
के एल राहुल - फोटो : File

राहुल ने अपने करियर के शुरुआती दौर के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि 2014 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस मैच में राहुल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और वह इस वजह से काफी हताश थे।

anushka sharma and virat kohli helps kl rahul in start of his cricket career
anushka sharma and kl rahul

एक टेलीविजन कार्यक्रम में लोकेश राहुल ने बताया कि उस दौरान वह अपने कमरे में अकेले बैठे मैच में हुई गलतियों का आंकलन कर ही रहे थे कि तभी वहां पर अचानक अनुष्का शर्मा आईं और उन्हें डिनर पर चलने को कहा। शायद वह राहुल की मायूसी को भांप चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli helps kl rahul in start of his cricket career
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : instagram

राहुल ने कहा, 'विराट-अनुष्का के साथ डिनर करते हुए मेरे चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी। मुझे लग रहा था कि शायद मेरा करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। लेकिन विराट और अनुष्का ने मुझे टूटने नही दिया और अपने अनुभवों को मुझसे साझा किया और मुझे समझाया कि मैं ऐसी स्थितियों से किस प्रकार बाहर निकल सकता हूं।'

विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli helps kl rahul in start of his cricket career
केएल राहुल - फोटो : getty

'उन्होंने इस दौरान मेरा काफी ध्यान रखा और इस बात को सुनिश्चित किया कि मैं अकेला न महसूस करूं। वे दोनों बहुत अच्छे हैं और उनकी जोड़ी बेहद शानदार है। उनका मुझ पर प्रभाव काफी अच्छा रहा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed