दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम में मुख्य कोच के तौर पर अपने कार्यकाल से कोई पछतावा नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि इसका अंत बेहतर हो सकता था। भारतीय कप्तान विराट कोहली से मतभेद के बाद 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कुंबले इस पद से हट गए थे।
2 of 6
विराट कोहली के साथ अनिल कुंबले
- फोटो : पीटीआई
पूर्व कप्तान कुंबले ने ऑनलाइन सेशन में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी मबांग्वा से बातचीत की। 49 वर्षीय कुंबले ने कहा, ‘हमने उस एक साल के समय में काफी अच्छा किया था। मैं सचमुच काफी खुश था कि इसमें कुछ योगदान किए गए थे और इसमें कोई पछतावा नहीं है। मैं वहां से भी आगे बढ़कर खुश था।’
3 of 6
विराट कोहली और अनिल कुंबले
- फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि इसका अंत बेहतर हो सकता था, लेकिन फिर भी ठीक है। कोच के तौर पर आप महसूस करते हो कि आगे बढ़ने का समय कब है, कोच ही होता है जिसे आगे बढ़ने की जरूरत होती है। मैं सचमुच काफी खुश था, मैंने उस एक साल में काफी अहम भूमिका निभाई थी।’
4 of 6
विराट कोहली, अनिल कुंबलें और कुलदीप यादव
- फोटो : IBTimes
कुंबले का बतौर कोच एक साल काफी सफल रहा था जिसमें टीम 2017 में चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में पहुंची थी और साथ ही टेस्ट टीम के तौर पर भी काफी मजबूत हुई थी, जिसने उनके कार्यकाल के दौरान 17 में से केवल एक ही टेस्ट गंवाया था।
5 of 6
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
पूर्व कोच ने कहा, ‘मैं बहुत खुश था कि मैंने भारतीय कोच की भूमिका को लिया था। मैंने भारतीय टीम के साथ जो एक साल बिताया था, वह सचमुच शानदार था।’