फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जवागल श्रीनाथ के कारण अनिल कुंबले ने आज ही के दिन रचा था इतिहास

Wed, 07 Feb 2018 12:50 PM IST
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम Updated Wed, 07 Feb 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
anil kumble takes ten wickets against pakistan on this day
जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने आज ही के दिन 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट जगत को आश्चर्यचकित कर दिया था। कुंबले ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की, जो भारतीय क्रिकेट में मील का पत्थर बन गई।

anil kumble takes ten wickets against pakistan on this day
अनिल कुंबले

'जंबो' के नाम से मशहूर कुंबले ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट चटकाकर रिकॉर्ड बनाया था। उनके प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने टेस्ट 212 रन के विशाल अंतर से जीता और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबर की। इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई में हुआ था, जिसे पाकिस्तान ने जीता था।

anil kumble takes ten wickets against pakistan on this day
अनिल कुंबले

कुंबले ने परफेक्ट-10 लेकर इंग्लैंड के जिम लेकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। मगर कुंबले का रिकॉर्ड बनाने में सबसे बड़ी मदद पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने की। कुंबले के एक पारी में 10 विकेट लेने का सपना अधूरा भी रह सकता था, अगर श्रीनाथ उनका साथ नहीं देते। क्या है यह रोचक कहानी, चलिए हम आपको बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
anil kumble takes ten wickets against pakistan on this day
अनिल कुंबले

दरअसल, पाकिस्तान के 9 विकेट गिर चुके थे। तब कुंबले के साथ गेंदबाजी श्रीनाथ कर रहे थे। टीम इंडिया के हर सदस्य की मंशा थी कि कुंबले के खाते में ही 10वां विकेट भी आए। कुंबले को टीम के सभी सदस्य परफेक्ट-10 की दुर्लभ उपलब्धि हासिल करते हुए देखने के लिए उत्सुक थे। 

विज्ञापन
anil kumble takes ten wickets against pakistan on this day
अनिल कुंबले

श्रीनाथ ने इस घटना को याद करते हुए बताया, 'मैच के अंतिम क्षण चल रहे थे। तब मैं और कुंबले गेंदबाजी कर रहे थे। मैं जानबूझकर गेंद को विकटों के बाहर डाल रहा था ताकि आखिरी विकेट मेरे नहीं बल्कि कुंबले के खाते में आए। आखिरकार यह संभव हुआ। कुंबले ने वसीम अकरम को आउट करके अनोखी उपलब्धि हासिल की।' उल्लेखनीय है कि जिम लेकर और अनिल कुंबले के अलावा यह उपलब्धि और कोई गेंदबाज अब तक हासिल नहीं कर पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed