टेस्ट कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज के लिए बृहस्पतिवार को सेंट किट्स पहुंच गई। अनिल कुंबले बतौर कोच अपने पहले दौरे के लिए टीम के साथ वहां पहुंच गए, लेकिन कैरेबियाई द्वीप पहुंचने के साथ ही उन्हें तगड़ा झटका लग गया।
वेस्टइंडीज पहुंचते ही कोच कुंबले को लगा बड़ा झटका
2 of 8
अनिल कुंबले
- फोटो : Getty/AFP
टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले ने वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो भी पोस्ट की है। हेड कोच कुंबले ने टीम की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "लंबी उड़ान, सेंट किट्स पहुंचे, दौरा शुरू।" लेकिन वहां पहुंचते ही जब कुंबले ने अपना सामान देखा तो वह नदारद था।
वेस्टइंडीज पहुंचते ही कोच कुंबले को लगा बड़ा झटका
3 of 8
अनिल कुंबले
- फोटो : Getty/AFP
अनिल कुंबले टीम के साथ वेस्टइंडीज के सेंट किट्स तो पहुंच गए, लेकिन उनका सामान लंदन में ही छूट गया। हालांकि इसके लिए वह खुद जिम्मेदार नहीं थे, हवाई जहाज में सामान रखने की जिम्मेदारी एयरवेज की होती है। टीम ब्रिटिश एयरवेज से लंदन से सेंट किट्स के लंबे सफर के लिए रवाना हुई थी और वही कुंबले का सामान रखने से चूक गई।
वेस्टइंडीज पहुंचते ही कोच कुंबले को लगा बड़ा झटका
4 of 8
टीम इंडिया
- फोटो : INSTAGRAM
कोच कुंबले जब सेंट किट्स पहुंचे तो उन्हें एहसास हुआ कि उनका कुछ सामान नहीं दिख रहा है। इसके लिए उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज से बात की फिर एयरवेज सर्विसेज ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी और वादा किया कि उनका सामान जल्द ही उनके पास पहुंचा दिया जाएगा। ब्रिटिश एयरवेज ने अपनी यह गलती ट्विटर पर भी स्वीकार की।
वेस्टइंडीज पहुंचते ही कोच कुंबले को लगा बड़ा झटका
सेंट किट्स के लिए सफर में सामान छूट जाने की यह घटना क्रिकेटरों के साथ पहली बार नहीं हुई है। पहले भी कई बार ऐसी बातें हो चुकी हैं। होता यह है कि खिलाड़ियों का दौरा बहुत व्यस्त होता है क्योंकि उन्हें एक सफर के दौरान कई विमान बदलने होते हैं। इस चक्कर में सामान के छूट जाने की संभावना बनी रहती है। सामान भी खिलाड़ियों के पास नहीं रखा जाता है।