फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासा! बॉल टेंपरिंग विवाद में पूरी टीम शामिल थी, मगर स्मिथ ने अपने सिर लिया दोष

Wed, 22 Apr 2020 09:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 22 Apr 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Andrew Flintoff says steve smith took blame for everyone else in ball tampering scandal
Steve Smith

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को लगता है कि 2018 में विश्व क्रिकेट को चौंकाने वाले गेंद से छेड़छाड़ वाले प्रकरण में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल थी लेकिन कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी टीम को बचाने के लिए दोष अपने सर ले लिया। 


 

Andrew Flintoff says steve smith took blame for everyone else in ball tampering scandal
स्मिथ और फ्लिंटॉफ - फोटो : social media

केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान इस 'सैंडपेपर-गेट' प्रकरण के बाद स्मिथ के अलावा डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को भी निलंबित किया गया था। फ्लिंटॉफ ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं नहीं मान सकता कि पूरी टीम इसमें शामिल नहीं थी। बतौर गेंदबाज अगर कोई मुझे गेंद देता है और इससे छेड़छाड़ की गई है तो मैं इससे शुरू में ही जान जाऊंगा। स्टीव स्मिथ ने हर किसी का दोष अपने ऊपर ले लिया था।'

Andrew Flintoff says steve smith took blame for everyone else in ball tampering scandal
Andrew Flintoff - फोटो : सोशल मीडिया

फ्लिंटॉफ ने कहा, 'गेंद से छेड़छाड़ तो काफी लंबे समय से होती आ रही है और मुझे लगता है कि एक सीमा होती है जिसके बाद कोई ऐसा करता है। हम पर भी गेंद पर जेली लगाने के आरोप लगे थे। लोग इस पर सनस्क्रीन क्रीम भी लगाते हैं, जितना हो सके हर कुछ चीज आजमा चुके हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Andrew Flintoff says steve smith took blame for everyone else in ball tampering scandal
स्टीव स्मिथ

स्मिथ पर दो साल के लिए कप्तानी से भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।उन्होंने कहा कि यह मानना मुश्किल है कि टीम के अन्य सदस्यों को इस बारे में नहीं पता था कि क्या हो रहा है। फ्लिंटाफ ने कहा, 'सैंडपेपर गलत है, लेकिन यह किसी अन्य चीज से ज्यादा बेवकूफाना है। लेकिन मैं इस बात को नहीं मान सकता कि टीम के अन्य सदस्य किसी न किसी तरीके से इसमें शामिल नहीं थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed