फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एंड्रू फ्लिंटॉफ ने 2019 वर्ल्ड कप के प्रमोशनल वीडियो में बिखेरा जलवा, सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 09 Aug 2018 02:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
andrew flintoff features in icc world cup 2019 promotional video
एंड्रू फ्लिंटॉफ

2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप अगले साल इंग्लैंड की मेजबानी में आयोजित होगा। क्रिकेट के महाकुंभ विश्व कप का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। यह वीडियो चंद ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गीत का शीर्षक है 'आई एम ऑन द टॉप ऑफ द वर्ल्ड' है।


 

andrew flintoff features in icc world cup 2019 promotional video
Andrew Flintoff
इंग्लैंड के पूर्व स्टार ऑलराउंडर एंड्रू फ्लिंटॉफ ने इस वीडियो में डांसर्स और म्यूजिशंस के एक समूह के साथ अपना जलवा बिखेरा है। आईसीसी ने इस प्रमोशनल वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया जो बहुत ही जल्द वायरल बन गया। 
andrew flintoff features in icc world cup 2019 promotional video
एंड्रू फ्लिंटॉफ
फेसबुक पर समाचार लिखे जाने तक वीडियो को 457 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। डेढ़ हजार से अधिक लोग इसे शेयर कर चुके हैं। वहीं ट्विटर पर 168 लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं जबकि 1,094 लोग लाइक का बटन दबा चुके हैं। इस वीडियो में इंग्लैंड की पूर्व महिला कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा भी दिखे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
andrew flintoff features in icc world cup 2019 promotional video
एंड्रू फ्लिंटॉफ

वीडियो की शुरुआत में फ्लिंटॉफ एक अखबार पढ़ते हुए दिख रहे हैं, जिसमें लिखा है- क्रिकेट वर्ल्ड कप आने वाला है। इसके बाद फ्लिंटॉफ उठते हैं और मस्ती में गाते हुए आगे बढ़ते हैं। धीरे-धीरे उनके साथ लोगों का काफिला जुड़ जाता हैं। करीब 2 दर्जन डांसर, म्यूजिशंस और कई क्रिकेट फैंस उनके काफिले में जुड़ जाते हैं। फैंस के हाथों में वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले देशों के झंडे हैं। यह काफिला इंग्लैंड की गलियों से होकर गुजरता है और इस दौरान इसमें कई दूसरी हस्तियां भी शामिल होती हैं। 

विज्ञापन
andrew flintoff features in icc world cup 2019 promotional video
ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि अगले साल इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक वर्ल्ड कप होने वाला है, जिसमें 10 टीमें शिरकत करेंगी। इससे पहले 2015 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया तब चैंपियन बना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed