{"_id":"56fb76184f1c1bec33f00bed","slug":"and-chris-gayle-refused-amitabh-bachchan-s-request","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिस गेल ने 'मेजबान' अमिताभ की ख्वाहिश पूरी करने से किया इनकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिस गेल ने 'मेजबान' अमिताभ की ख्वाहिश पूरी करने से किया इनकार
Wed, 30 Mar 2016 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
क्रिस गेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन ने कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल को अपने घर दावत पर बुलाया लेकिन इस कैरेबियाई बल्लेबाज ने मेजबान अमिताभ की एक ख्वाहिश पूरी करने से इनकार कर दिया है।
क्रिस गेल ने 'मेजबान' अमिताभ की ख्वाहिश पूरी करने से किया इनकार
2 of 6
क्रिस गेल
टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है और वहां उसका मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। भारत ने जहां सुपर-10 के अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अंतिम-चार में जगह बनाई है तो कैरेबियाई टीम को अपने अंतिम मैच में अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम से हार का सामना करना पड़ा। अब इन दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 31 को सेमीफाइनल मुकाबला होना है। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने क्रिस गेल को अपने घर आमंत्रित किया था।
क्रिस गेल ने 'मेजबान' अमिताभ की ख्वाहिश पूरी करने से किया इनकार
3 of 6
क्रिस गेल
हिंदी सिनेमा के 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले क्रिस गेल को अपने घर बुलाया। दोनों दिग्गजों ने मुलाकात की तस्वीरें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी जारी कीं। अपने फेसबुक पेज पर अमिताभ ने लिखा, "क्रिस गेल मुझसे मिलने घर आए। मुझे पता नहीं था कि वो मेरे फैन हैं। वो बेहद विनम्रता से पेश आए। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को भारत के साथ होने वाले वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में भी वो हमारी टीम के साथ इसी विनम्रता से पेश आएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिस गेल ने 'मेजबान' अमिताभ की ख्वाहिश पूरी करने से किया इनकार
4 of 6
क्रिस गेल
लेकिन विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने मेजबान अमिताभ की ख्वाहिश को पूरी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस शानदार मुलाकात को फोटो के साथ ट्विटर पर पोस्ट किया साथी ही अमिताभ की ख्वाहिश को चकनाचूर करने की बात भी कह डाली। उन्होंने लिखा, "क्या बेहद शानदार शख्स हैं अमिताभ बच्चन। मुझे न्योता देने के लिए और अपने घर में मेरी खातिरदारी करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बॉस चाहते हैं कि मैं शतक लगाऊं और भारत जीत जाए, लेकिन मैं न सिर्फ शतक लगाऊंगा बल्कि हमारी टीम भी जीतेगी। इस महान इंसान को मेरा प्यार और सम्मान।" गेल ने भी इंस्टाग्राम पर इस मुलाक़ात की तस्वीर डाली।
विज्ञापन
क्रिस गेल ने 'मेजबान' अमिताभ की ख्वाहिश पूरी करने से किया इनकार
5 of 6
क्रिस गेल
क्रिस गेल टी-20 के बेहद कामयाब बल्लेबाज हैं और वह इसी वर्ल्ड कप में भी शतक लगा चुके हैं। साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाने वाले वह दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। गेल तूफानी बल्लेबाजी में माहिर हैं और भारत के खिलाफ मैच में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे, लेकिन धोनी के गेंदबाज उन पर अंकुश लगाने की योजना बना रहे होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।