फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: कोहली के कहर के बाद अमिताभ बोले- बोला था विराट को मत छेड़, पन सुनताइच किधर है तुम

Sat, 07 Dec 2019 01:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 07 Dec 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Reacts To Virat Kohli Notebook Gesture By Recreating Amar Akbar Anthony Dialogue
विराट कोहली-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार की रात विराट के तूफान में कैरेबियाई टीम के 207 रन का लक्ष्य भी बौना साबित हुआ। कप्तान कोहली के 94 रन की नाबाद पारी के बूते टीम इंडिया ने पहला टी-20 छह विकेट से अपने नाम किया। विंडीज ने पांच विकेट पर 207 रन बनाए। भारतीय फिल्म के महानायाक अमिताभ बच्चन ने हैदराबाद टी-20 के बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को विराट कोहली से न भिड़ने की नसीहत दी है। बल्लेबाजी के दौरान विराट का मैदान पर गुस्सैल रूप देखने को मिला जब, कैरेबियाई पेसर विलियम्स उनसे टकरा गए।

Amitabh Bachchan Reacts To Virat Kohli Notebook Gesture By Recreating Amar Akbar Anthony Dialogue
केसरिक विलियम्स और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

अमिताभ बच्चन ने मैच खत्म होने के बाद अपनी फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' का एक डायलॉग ट्वीट करते हुए लिखा- यार कितनी बार बोला मई तेरे को.. की विराट को मत छेड़, मत छेड़, मत छेड़ ...पन सुनताइच किधर है तुम, अभी पर्ची लिख के दे दिया ना हाथ में। देख देख.. वेस्टइंडीज का चेहरा देख, कितना मारा उसको, कितना मारा।
 

Amitabh Bachchan Reacts To Virat Kohli Notebook Gesture By Recreating Amar Akbar Anthony Dialogue
केसरिक और विराट - फोटो : ट्विटर

दरअसल, 29 वर्षीय दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज विलियम्स का यह 22वां इंटरनेशनल टी-20 मैच था और इस मैच में बेहद महंगे साबित हुए। वे अपने चार ओवर पूरे भी कर नहीं पाए इसके बावजूद वे इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में अपने देश के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। उन्होंने 3.4 ओवरों में 60 रन लुटाए और वे एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Reacts To Virat Kohli Notebook Gesture By Recreating Amar Akbar Anthony Dialogue
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

13वें ओवर में कोहली और केसरिक विलियम्स आधी पिच पर एक-दूसरे से लगभग टकरा से गए थे क्योंकि गेंदबाज गेंद पर झपट रहा था और बल्लेबाज एक रन के लिए छोर बदलने में लगे थे। कोहली ने तुरंत अंपायर से शिकायत की। विलियम्स ने माफी मांगते हुए सीधे हाथ उठाया, लेकिन कोहली की आक्रामकता अचूक थी।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Reacts To Virat Kohli Notebook Gesture By Recreating Amar Akbar Anthony Dialogue

विलियम्स ने 2017 में जमैका में जब विराट कोहली को आउट किया था तो उन्होंने नोटबुक स्टाइल में सेलिब्रेट किया था। विराट ने जब इस मैच में भारतीय पारी के 16वें ओवर में दूसरी गेंद पर चौका लगाया और फिर तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। विराट ने इसके बाद नोटबुक सेलिब्रेशन के जरिए विलियम्स से हिसाब चुकता किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed